Category Archives:  Spiritual

इन राशियों को होगा कारोबार में फायदा साथ ही बन रहा है विवाह का शुभ योग, बाकि भी जाने कैसा बीतेगा उनका दिन..

Jun 19 2019

Posted By:  AMIT

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 20 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
कार्यो में रूकावट आ सकती है, तो ऐसे में अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें | कार्यस्थल पर वास्तु के अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ प्राप्त होगा, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार हैं | इसलिए थोड़ा संभलकर प्रयास करें, आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे है तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन हैं | संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी और कर्मचारी व अधीनस्‍थ आपका कहा मानेंगे | जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा, वहीं मांगलिक कार्यो में खर्च बढ़ेगा | सलाह लेकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है, आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता हैं | साथ ही आपके लिए दिन अच्छा नहीं है खुद को अस्वस्थ महसूस करेंगे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
रिश्तों में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा और दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा रहेगा | कोर्ट कचहरी के मसले आपके पक्ष में हो सकते है आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें और देखें कि आपका बैंक अकाउंट किस तरीके से बढ़ता हैं | किसी महिला मित्र से मुलाकात प्रसन्‍नतादायी रहेगी, लेकिन खानपान का विशेष ध्यान रखे | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
मित्रों के सहयोग से रुका काम बनेगा और समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी | कार्यक्षेत्र में जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती है, वहीं विद्य‍ार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी | विदेश यात्रा के योग बनेंगे और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती हैं | आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण बनेगा, वहीं अपने सहकर्मियों से नर्मी से पेश आये | उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे और विदेश में व्यापार करने का विचार सफल होगा | वाहन के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है, संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता हैं | दूसरों के झगड़ों में व्‍यर्थ बीच में न बोलें, आप का प्यार दिन-प्रति-दिन अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा हैं | माता पिता का मार्गदर्शन आप पर हमेसा बना रहेगा | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें और अपनी व्‍यापारिक योजनाएं गुप्‍त रखें | आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रहेगी, नौकरी में अफसरों से भी मतभेद हो सकते हैं | बच्‍चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा, वहीं भूमि, भवन के काम बनेंगे | इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते है और वहीं आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं | साथ ही समय पर कार्य करना सीखे | 



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
व्यवसाय में कार्य का दबाव रहेगा, और साथ ही मित्रो के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे | कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा | आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे | लेकिन किसी पर अत्‍यधिक विश्‍वास घातक सिद्ध हो सकता है, परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा | अगर आपको हाई और लो बल्डप्रेशर की शिकायत है तो आज आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा, आप नए काम शुरू कर सकते हैं, रिश्तों में भी सुधार होगा | भौतिक ऐश्‍वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी, वहीं प्रेमियों के बीच मनमुटाव हो सकता हैं | अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में है तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली हैं | आप भूतकाल के बारे में सोच कर समय खराब न करें धर्म, कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपकी पुरानी योजना पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर ना होना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा | परिजनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है लेकिन समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा | आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी, और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी | पार्टनर के साथ आपके प्यार का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा | वहीं कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
पूरी निष्‍ठा व ईमानदारी से काम करेंगे, मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्‍यतीत होगा और सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी | लेकिन आपकी चंचलता के चलते संबन्ध कमजोर होंगे, कार्यस्थल पर पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे | किन्तु  आपकी आदतों के कारण परिवारजनो को शर्मिन्दा होना पड़ सकता हैं | अपनी वाणी में मधुरता लाए | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
प्रेम संबंध विवाह में तब्‍दील होने के योग है और व्‍यापार में लाभ के आसार हैं | आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे, आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आमदनी उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे | मन क्रोधित रहेगा, राशि के अनुसार कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता हैं | शैक्षणिक कार्यों में रुचि रहेगी, ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी लेकिन निवेश न करें | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट हो सकती है, किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं | आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजें मिलेंगी और वातावरण सुखद बना रहेगा | कुछ भी खाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि पेट दर्द से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं | बुजुर्गों को लेकर अस्‍पताल के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं | परन्तु रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी |


दोस्तों, यह था 20 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | संसार के पालनकर्ता भगवान श्री हरी विष्णु उन्ही लोगों पर मेहरबान रहते है जो अपने लक्ष्य को बिना भटके पा ले | जो सुख और दुःख में समान रहकर कर्म करे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर