Category Archives:  LifeStyle

अपनी तीन साल की बच्ची को वॉशिंग मशीन में फंसा देखकर घबरा गई मां, फेसबुक पर पोस्ट कर कहा बच्चों को..

Jun 21 2019

Posted By:  AMIT

लिंडसे मैकाइवर नाम की महिला ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर सभी अभिभावकों को फ्रंटलोडेड वॉशिंग मशीन के खतरों के बारे में चेतावनी जारी की हैं | क्योंकि उनकी यह पोस्ट हर मां-बाप की धड़कन बढ़ा देने वाली थी | लिंडसे के पोस्ट को 3 लाख बार से ज्यादा शेयर किया जा चुका है उन्होंने बताया कि उनकी 3 वर्षीय बेटी नई वॉशिंग मशीन में फंस गई थी | 


दरअसल लिंडसे के घर की पुरानी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी, जिसके बाद नई वॉशिंग मशीन लाई गई | हालांकि लिंडसे ने अपने तीनों बच्चों को नई मशीन ना छूने के लिए वॉर्निंग-हिदायत भी दी थी | इसलिए उन्हें लगा कि बच्चे उनकी बात समझ गए है, आगे उन्होंने बताया कि वॉशिंग मशीन लगने की अगली सुबह ही लिंडसे को उनके 4 साल के बेटे ने जगाया | लिंडसे ने कहा, वह इतनी जोर से चिल्ला रहा था कि उसके शब्द भी समझ नहीं आ रहे थे | उसने कहा, क्लो पानी के अंदर मुझे समझ नहीं आया कि वो क्या कहना चाहता हैं |


तब लिंडसे को वॉशिंग मशीन याद आई और लिंडसे तेजी से लॉन्ड्री रूम की तरफ भागी, वहां उन्होंने देखा कि उनकी तीन साल की बच्ची मशीन के अंदर फंसी हुई हैं | वॉशिंग मशीन में तेजी से पानी भर रहा था और वह मशीन लॉक हो गई थी, वे अपनी बेटी क्लो को चिल्लाते हुए देख पा रहे थे लेकिन मशीन के शोर के आवाज में उसकी आवाज दब जा रही थी | 




लिंडसे ने बहुत कोशिश के बाद मशीन का दरवाजा अनलॉक किया और अपनी बेटी को बाहर निकाला | जैसे ही वह बाहर निकली, उसने कहा- हम फिर से ऐसा नहीं करेंगे | क्लो के कपड़े गीले हो चुके थे और उसके सिर पर मामूली चोटें आ गई थीं, और तब लिंडसे ने सभी पैरेंट्स को सलाह दी है कि अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक जरूर लगाना चाहिए | 
 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर