Category Archives:  Spiritual

आज शनिदेव इन 5 राशियों के सपने करेंगे साकार, और इन्हें लेना होगा सब्र से काम..जानिए

Jun 21 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, शनिवार का दिन है और साथ ही वैधृति योग हैं | व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 22 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
दिनचर्या अस्‍तव्‍यस्‍त हो सकती है, पति पत्‍नी में आपसी मतभेद उभर सकते हैं | संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं | आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है, अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता हैं | वहीं लवमेट के लिए भी आज का दिन खुशियां लेकर आएगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन मिश्रित देगा, आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा | लेकिन कार्य में अधिक परिश्रम के बाद भी कम फल प्राप्‍त होगा, पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता हैं | रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकत हैं | पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें | परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती हैं | बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन खुशियां लेकर आया है, आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी | प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी, यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हो सकता हैं | अपनी बुद्धि का इस्‍तेमाल सही जगह करेंगे, और वहीं विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा | रिश्‍तेदारों से मेलमिलाप प्रसन्‍नतादसायी रहेगा, जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाने की सोच रहें है उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता हैं | पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज के दिन थोड़ा संभलकर कर रहे, कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं | विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे | काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करेंगे, संपत्ति में निवेश सोच समझकर करें |  जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े, इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी | स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन शानदार रहने वाला है, रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे | और साथ ही आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे, अध्‍ययनरत विद्यार्थियों को परिश्रम की अधिक आवश्‍यकता हैं | परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा,  व्‍यापार में मुनाफा व नौकरी में तरक्‍की के योग हैं | पार्टनर के साथ रोमांटीक डिनर पर जा सकते है, आज सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला हैं | आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी, संतान से खुशियां प्राप्‍त हो सकती हैं | आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा वरना किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है, इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं | आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं | बाहरी यात्रा इस समय टालें, स्वास्थय पर ध्यान देने की जरूरत हैं | 



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, भविष्य के लिए योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आज कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आएंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं | किसी भी अनजान व्‍यक्ति पर भरोसा न करें, वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की अनदेखी न करें | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी, आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ी जाएं | लेकिन काम की रुकावटें आज खत्म हो जाएंगी | परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा, कॅरियर से जुड़े लोग अपने कार्य में प्रगति करेंगे | धन संबंधी चिंता दूर होगी, घर वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने भी जा सकते हैं | बिजनेस के सिलसिले में आपको कहीं ऑउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ सकता हैं |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है, आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा | अगर आप कोई नई ज़मीन खरीदना चाह रहे है तो आज का दिन बहुत ही अच्छा हैं | नई मुलाकातें सार्थक होंगी, किसी से उपहार मिल सकता हैं | लेकिन आस-पड़ोस से संबंधों में कटुता आएगी, कुवारी कान्याओं के विवाह कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता हैं | और वहीं युवाओं को कॅरियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते है, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे | शुरू किया गया कोई नया कार्य आपके पक्ष में जा सकता हैं | नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा, परिवार में खुशियां और सौभाग्य एक साथ दस्तक देगा | विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्‍यान देंगे, मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती हैं | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे | यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी | रुपए पैसों की आवक अच्‍छी रहेगी। सहयोगी आपसे नाराज हो सकते है, कोर्ट कचहरी के मामलों को फि‍लहाल स्‍थगित रखें | हो सकता है बॉस आपको किसी जरूरी काम से विदेश यात्रा पर भेज सकते हैं | आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
पिछले किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है, आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती हैं | आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे | जीवनसाथी से अच्‍छा तालमेल बना रहेगा, पीठ पीछे लोग आपकी बुराई करेंगे | पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें | किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों से सलाह लें, स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला हैं |


दोस्तों, यह था 22 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | शनिदेव को संसार का कर्मफल दाता कहा जाता है | जो व्यक्ति कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे फल मिलता है | इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म ही करने चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर