Category Archives:  Spiritual

आज शनि देव बदल रहे है अपनी चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत.. जानिए कैसे..

Jun 21 2019

Posted By:  AMIT

शनि देव को ऐसे देवताओं में शामिल किया गया है, जो बेहद क्रोधित प्रवृत्ति के हैं | इसलिए लोग कुछ गलत करने से पहले शनि देव का ध्यान जरूर करते है, कहा जाता है जो लोग अपने जीवन में गलत करते हैं | दूसरों के साथ अन्याय करते है, छल करते है, पाप करते है, उन्हें शनि देव दंडित अवश्य करते हैं | कई लोगों के जीवन में शनि देव अपना उचित प्रभाव नहीं दिखाते है, ऐसा भ्रम लोगों के मन में घर कर गया है कि शनि हमेशा लोगों के काम बिगाड़ते हैं | लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि शनि देव सूर्यपुत्र है और उनको न्याय का देवता भी माना जाता हैं | जो लोग अपने जीवन में बुरे कर्म करते है उन्हें शनि देव का क्रोध झेलना पड़ता हैं | और वहीं उन लोगों के जीवन में कुछ बुरा होता है तो वे शनि देव को ही दोष देते हैं | लेकिन जो लोग अच्छे कर्म करते है उन्हें शनिदेव अच्छा फल देते हैं | इन राशियों पर होती है शनि देव की कृपा-


मेष राशि- आपके द्वारा शुरु किये गए नए कार्य जो काफी लंबे समय से लंबित-रुके हुए हैं | शनिदेव की कृपा से वह सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे, भाग्य आपका साथ देगा | इस दिन विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान हो सकता है, परिवारिक संबंध आपके मजबूत हो सकते हैं | व्यापार के लिए आपको किसी लंबी यात्रा में जाने का मौका मिल सकता है शनिवार के दिन जाकर शनि देव मंदिर में दीपक जलाएं |

कर्क राशि- आपके द्वारा लिए गए कर्ज से आपको जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है, जिन कारणों से आपको लगातार असफलता मिल रही थी, उन से भी आपको मुक्ति मिलेगी | व्यापार में हो रहा घाटा लाभ में बदल जाएगा, अदालत में जो मुकदमे लंबित पड़े हुए है वह जल्द ही सुलझ जाएंगे | आने वाले समय चक्र में सारे फैसले आपके ही पक्ष में होंगे, आपके भाग्योदय में शनिदेव आपका पूरा साथ देंगे और आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा | 

तुला राशि- शनि देव का साथ मिल जाने के कारण तुला राशि का भाग्योदय होगा, और समय आपका पूरा साथ देगा | जो भी मन्नत आपकी वर्षों से लटकी हुई है, वह सारी जल्द ही पूर्ण होगी | अगर आप कर्मचारी वर्ग है तो कार्यक्षेत्र में अच्छे से मेहनत करें, इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा | पारिवारिक तनाव कम होंगे, शनि देव की कृपा से विदेश यात्रा का संयोग बन रहा हैं |



वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि को भी शनि देव का पूरा सहयोग मिलने वाला है, इस राशि के जो लोग धन की कमी से परेशान थे, उन्हें धन-धान्य की प्राप्ति होगी | शनि देव की अनुकंपा से आपका भाग्योदय होगा और साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी | अदालत में पड़ा आपका पुराना मुकदमा जीतने की पूरी संभावना है, बस आप शनिवार के दिन मंदिर जाकर शनि देव के नाम पर एक दीपक जलाएं |

मकर राशि- वैसे तो मकर राशि के लोग अपने कार्य को बहुत ही धैर्य-तत्तपरता से करते है, जल्द ही शनि आपकी राशि के स्वामी बनने वाले हैं | जिसे कारण आपके साथ रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, मुकदमे में जीत होगी | अगर आप विद्यार्थी है, आप को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इस वर्ग के विद्यार्थी का भाग्योदय निश्चित हैं | इस वर्ष के अंत तक शनि देव आपको धन और धान्य से संपन्न करके जाएंगे |

इन राशियों के अलावा भी अन्य राशि जैसे कुंभ, मीन, धनु राशि को भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी, लेकिन इन राशि के जातक शनि देव के नाम का दीपक जरूर जलाएं | वहीं घर से निकलने से पहले शनी देव का आशीर्वाद लें, जिससे आपके सारे रुके हुए काम पूर्ण होंगे | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर