Category Archives:  Spiritual

महादेव की कृपा से इन 7 राशियों के पूरे होंगे अरमान, जानें बाकी क्यों रहें सावधान..

Jun 23 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है, व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 24 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा,  मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा | धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे है, किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बन सकती है साथ ही उस पर काम भी शुरू हो सकता हैं | अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं | तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं, प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी | पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है, कारोबार में आज जिस भी काम की शुरूआत करेगें वो समय से पहले पूरा कर लेगें | इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें | यदि आपका पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें | छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा, अगर आप इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं | तो सभी स्टेप क्लीयर हो जायेंगे, सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज नया काम स्टार्ट कर सकते हैं | आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा | आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकतें है और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता हैं | कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें, पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा | शिवलिंग का जलाभिषेक करें, सारे कष्टों का निवारण होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, आज आपको बात-बात पर गुस्सा आ आयेगा | बेहतर होगा की आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़े पन को दूर करने की कोशिश करें | स्थिर आय आपको व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी | विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते है, जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा | आसपास के वातावरण की सफाई से विशेष लाभ होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते है, लेकिन यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं | तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहें हैं | कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से आपकी अलग पहचान बनेगी, इस राशि के जो लोग वकील हैं | आज उन्हें किसी लंबित केस में जीत हासिल होगी | रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है, पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर सामने खड़ा रहेगा | कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिये सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा | संपत्ति सम्बंधित मामलों  में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए | बाहर की चीजों को खाना खाने से परहेज करें, फायदा आपको जरुर नजर आयेगा | शेयर में पैसा लगाने से पहले जानकार से बातचीत करें |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है,  इस राशि के बिजनेसमैन आज बिना सोचे-समझे बड़ा डीसीजन न लें | व्यवसाय में उन्नति और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव हैं | आपको अपने वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे | किसी धार्मिक स्थल के दर्शन से तनाव कम होगा, कॉन्फिडेंस लेवल हाई बनेगा | साथ ही परिस्थितियां भी अनुकूल बनेगी | आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपकी विदेश में रहने वालेकिसी बड़े बिजनेसमैन से फोन पर डील फिक्स हो सकती है, टाइम-टाइम पर मेल-बॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरूरी मैसेज आ सकता हैं | आप अपने वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित करेंगे और आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के लिए कुछ अनुकूल अवसर होंगे | आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा, अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें | कई नए दोस्ताना रिश्ते बनाएंगे, लेकिन भाई–बहनों के लिए समय शुभ नहीं हैं | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, जिससे समय की बचत होगी, आज नियमित तरीके से अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरुर हासिल होगी | अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त  प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव हैं | बैंक से लोन लेने में आ रही दिक्कतें आज अचानक से सॉल्व हो जाएंगी | सेहत में उतार-चढ़ाव की सम्भावना बनी रहेगी, प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका साहस और आत्मविश्वास-स्तर आज उच्चतम स्तर पर है, आप रचनात्मक उद्देश्यों में इनका पूरा उपयोग करने में सफल होंगे | ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी साथ बॉस की तरफ से आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता हैं | लेकिन कार्यक्षेत्र की रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं | आपकी स्थिति और आय के स्तर में सुधार संभव है, आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं | संतान की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती हैं | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका मन कुछ नया करने के लिये करेगा, अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा | आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है, आज आप परिवार के सदस्यों से बहस कर सकते हैं | अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी, धन का अनियमित प्रवाह हो सकता हैं | इससे आपको तनाव हो सकता है, स्वास्थय खराब हो सकता हैं | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे, सभी गतिविधियों में चमकेंगे और इसे शीर्ष तक पहुंचाने में भाग्य आपका समर्थन करेगा | नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य  सफलता प्रदान कर सकता हैं | बेहतर होगा आज पार्ट्नर के साथ शहर के बाहर किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायें | पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे, विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती हैं |


दोस्तों, यह था 24 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान शिव अत्यंत दयालु है | वे अपने भक्तो को कभी निराश नहीं करते है | यदि प्रतिदिन उन्हें स्वच्छ जल का अर्पण करते है तो सब अच्छा होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर