Category Archives:  Spiritual

आपके जन्म का दिन खोलता है आपके व्यक्तित्व से जुड़े कई गहरे राज, जानें कैसे...

Jun 24 2019

Posted By:  AMIT

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में जन्म के दिन को विशेष महत्व दिया गया है, जन्म के दिन के स्वामी ग्रह के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है | बताया जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक उसके जन्म के दिन पर निर्भर करता है | साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण चीज़ों को समझ सकते हैं | कैसे जाने जन्म के दिन का विशेष महत्व-


सोमवार- हमारे शास्त्रों के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाले लोग मूडी स्वभाव के होते है | इनका भाग्य आमतौर पर विवाह के बाद उदय होता है, इसलिए इन्हें हमेशा अपने रिश्तों में सावधानियां रखनी चाहिए | 

मंगलवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बड़े क्रोधी होते हैं और आम तौर पर बचपन में बीमार भी बहुत रहते हैं | खासतौर से इन्हें हमेशा चोट चपेट से बचने का ख्याल रखना चाहिए | 

बुधवार- बताया जाता है इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे धनवान होते हैं | लेकिन वे हर काम में परफेक्शन चाहते हैं |इसलिए इन्हें अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए | 



गुरुवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यवान होते हैं | इन्हें मान-सम्मान खूब मिलता है और इन्हें जीवन में दूसरों पर ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए | 

शुक्रवार- शास्त्र वेदाओं के मुताबिक इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आध्यात्मिक होते हैं | इनके ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है, इन्हें लापरवाही और अतिविश्वास से बचना चाहिए | 

शनिवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को काफी संघर्ष करना पड़ता है | लेकिन एक उम्र के बाद विदेश जाकर खूब सफलता पा सकते हैं | इन्हें नशे और प्रेम के चक्कर से बचना चाहिए और साथ ही शनि के प्रकोप से भी बचे रहना चाहिए | 

रविवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बहुत बीमार रहते हैं | लेकिन साथ ही जीवन में खूब नाम यश पाते हैं | इन्हें अपने पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए | धन की कोई कमी नहीं होगी लेकिन स्वास्थय का ध्यान रखना होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर