Category Archives:  Spiritual

अगर आप भी धन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अपनाएं ये आसान-सरल उपाय..

Jun 24 2019

Posted By:  AMIT

आज के समय में ज्यादातर लोग चाहते है कि उनके खर्च कम और आमदनी ज्यादा हो | लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है, बहुत से लोग चाहते हैं कि उनके कम खर्च से घर चले | लेकिन इसके बावजूद ज्यादा खर्च हो जाता है, और उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता हैं | 


लोगों द्वारा बताया जाता है कि बहुत अधिक संभलकर चलने पर भी खर्च कम नहीं होता | इसलिए ऐसी स्थिति में आपके लिए वास्तु के कुछ नियम मददगार साबित हो सकते हैं | चलिए जानते है कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जिससे आप जान सकें कि कैसे कम आमदनी में भी बचत हो-


शास्त्रों के अनुसार अगर आप कम आमदनी में भी बचत करना चाहते हैं | तो अपने पैसों के रखने के सही स्थान का चुनाव करें | अगर आप अपने पैसों को किसी अलमारी या तिजोरी में रखते हैं | तो इसका मुंह उत्तर दिशा में रखें, ऐसा करने से आपके धन की वृद्धि होगी और खर्चा भी कम होगा | 




इसके अलावा नल से पानी टपकना अशुभ माना जाता है | अगर आपके घर में ऐसा होता है, तो ये दरिद्रता की निशानी मानी जाती है | इसलिए अगर आपके घर में किसी भी नल का पानी टपक रहा है, तो इसे तुरंत ठीक करवा लें | वास्तुशास्त्र के मुताबिक, नल से पानी टपकने का अर्थ होता है धन का पानी की तरह बहना, जिससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है |


हमारी तंत्र विधा के मुताबिक अगर आप घर में धन और संपत्ति चाहते हैं | तो अपने घरों में भूलकर भी टूटे हुए बर्तन ना रखें, क्योंकि टूटा हुआ बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता हैं | इसके साथ ही ऐसा करने से घर में आर्थिक स्थिति खराब होती है | इसलिए इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर