Category Archives:  LifeStyle

सेहत के लिए फायदेमंद होता है चंदन, जानिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में...

Jun 25 2019

Posted By:  AMIT

चंदन जो कि प्राचीन काल से ही सुंदरता बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाने वाले आयुर्वेदिक साधनों में सबसे ऊपर रहा है लेकिन इसका उपयोग केवल सुंदरता बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है | क्योंकि चंदन में पाई जाने वाली प्राकृतिक खुशबू और इसके तेल में इतने सारे गुण मौजूद होते हैं | कि चंदन का उपयोग त्वचा से लेकर शरीर के अन्य रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है | जानिए चंदन के क्या-क्या फायदे हैं- 


चंदन एक सुगंधित प्राकृतिक लकड़ी है जिसका उपयोग आयुर्वेद के उपचार में सदियों से किया जाता आ रहा है | चंदन का पाउडर ना केवल चेहरे को सोफ्ट और ग्लोइंग बनाता है | बल्कि इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याओं का समाधान भी होता है | चंदन से निकाला गया तेल में विशेष गुण पाए जाते है जो भारतीय आयुर्वेदिक औषधियों में उपयोग किया जाता है | 


चंदन के तेल के फायदे मांस पेशियों के दर्द के इलाज में – 
मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए आप चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं | क्योंकि चंदन के तेल में एन्टीस्पैस्मोडिक गुण होते हैं | जो की मांसपेशियों की ऐंठन को कम करते हैं और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत प्रदान करते हैं | मांस पेशियों के दर्द को दूर करने के लिए आपको चंदन के तेल से प्रभावित स्थान पर हल्के से मालिश करनी है | इससे आप पाएंगे कि आपकी मांसपेशियों की ऐंठन और संकुचन में कमी आई है |


चंदन के फायदे अल्सर को ठीक करने में –
चंदन के अर्क का सेवन अल्सर को ठीक करने के लिए लाभकारी होता है | अल्सर को ठीक करने के लिए किए गए एक अध्ययन में चंदन को अल्सर को ठीक करते हुए दिखलाया गया है | इसलिए चंदन का सेवन अल्सर को रोकने के लिए लाभदायक होता है |


चंदन के तेल के फायदे खांसी में – 
अक्सर देखा गया है कि लोगों को सर्दी जुखाम के बाद खांसी की समस्या उत्पन्न हो जाती है | आप इस खांसी का इलाज चंदन के तेल के साथ कर सकते हैं | चंदन के तेल में श्वसन संक्रमण से राहत प्रदान करने के लिए एक एक्सपेक्टरेंट के रूप में उपयोग किया जा सकता है जिससे यह स्वसन संबंधी समस्याओं में राहत प्रदान करता है |


चंदन के फायदे दांतों के लिए – 
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए चंदन के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है | चंदन के तेल में कसैलापन होता है जो कि हमारे मसूड़ों को मजबूत करने के लिए बहुत लाभदायक होता है | इसके साथ ही चंदन के तेल में दांतो की कमजोरी को दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं |


चंदन के फायदे रक्तचाप को कम करने में – 
त्वचा पर सीधे चंदन का लेप लगाने से शरीर को एक अलग राहत प्राप्त होती है | जिससे आपको उच्च रक्तचाप की समस्या से निपटने में लाभ प्राप्त होता है इसलिए चंदन का उपयोग रक्तचाप को कम करने के लिए भी किया जाता है | इसके लिए आप चंदन का लेप बना लें और उसे सीधे अपनी त्वचा पर उपयोग करें और कुछ देर आराम करें | आप पाएंगे कि आपके रक्तचाप में कमी हुई है |


चंदन के फायदे पाचन क्रिया ठीक रखे –
चंदन हमारे पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ पाचन क्रिया को भी ठीक करता है | शारीरिक बीमारियों के इलाज के लिये चंदन का किसी भी रूप में किया गया उपयोग काफी गुणकारी होता है | चाहे आप इसको तेल, पाउडर, लकड़ी आदि किसी भी रूप में हो, चंदन शारीरिक प्रक्रिया का संतुलन बनाता है | साथ में श्वसन प्रक्रिया को मजबूत बनाता है |


चंदन के फायदे त्वचा के लिए – 
ऊपर आपने जाना चंदन के और चंदन के तेल के फायदे किस प्रकार शरीर के विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए उपयोगी हो साबित होते हैं | अब हम आपको बताने वाले हैं कि चंदन का उपयोग आप अपनी त्वचा को सुंदर बनाने में किस प्रकार कर सकते हैं आइए जानते हैं | चंदन के फायदे त्वचा के लिए क्या है और किस प्रकार से इसका इस्तेमाल किया जाए ताकि हमें अच्छे परिणाम प्राप्त हो |


चंदन के फायदे मुहासे ठीक करने में – 
चंदन का उपयोग सदियों से त्वचा को सुंदर बनाने के लिए किया जाता रहा है | लेकिन आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि चंदन का उपयोग आप मुहांसों को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं | चेहरे पर चंदन का उपयोग करने से चेहरे का निखार बढ़ता है साथ ही साथ चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं | चेहरे पर इसका प्रयोग करने के लिए 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच चंदन पाउडर को मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 15:20 मिनट के लिए लगाए रखें |फिर पानी से चेहरे को धो लें इसका उपयोग आप नियमित रुप से करें कुछ ही दिनों में आप के चेहरे में एक अलग निखार दिखने लगेगा |



चंदन के फायदे त्वचा संक्रमण से बचने के लिए – 
जैसा कि आप जानते हैं चंदन में एंटी वायरस (antiviral) एंटी माइक्रोबियल (antimicrobial) और एंटी फंगल (antifungal) गुण पाए जाते हैं | जो की त्वचा संक्रमण को दूर करने के लिए जिसमें मुख्य एक्ज़िमा (Eczema) और सोराइसिस (psorisis) जैसे त्वचा संक्रमण Skin infection शामिल होते हैं | बताया जाता है कि इन सभी के कारण होने वाली खुजली को दूर करने के लिए चंदन एक लाभदायक एजेंट के रूप में कार्य करता है |


चंदन के नुकसान – 
जैसा की आपने जाना की चंदन के फायदे बहुत हैं किंतु अधिक मात्रा में और सही तरीके से उपयोग ना करने पर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं आइए जानते हैं चंदन के नुकसान क्या हैं-


चंदन का उपयोग से एलर्जी हो सकती है इसलिए पहले त्वचा के थोड़े से हिस्से में चंदन का उपयोग कर देखें और यदि इससे आपको एलर्जी होती है | तो इसके इस्तेमाल से बचें चंदन का उपयोग खाने के रूप में थोड़ी मात्रा में किया जाना सुरक्षित माना जाता है | लेकिन लंबे समय तक लगभग 6 हफ्ते से अधिक चंदन का उपयोग अपने दवा के रूप में करने से बचें | इससे आपको गुर्दे संबंधी परेशानियां हो सकती हैं | गर्भवती महिलाओं को चंदन का सेवन खाने में नहीं करना चाहिए यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है | 


किडनी से संबंधित कोई बीमारी होने पर चंदन के पाउडर का सेवन ना करें | यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है | अब आप समझ गए होंगे कि चंदन के फायदे त्वचा और समग्र स्वास्थ्य के लिए कितने अधिक हैं | इनसे लोग आज भी अनजान हैं इसलिए आपको सौंदर्य और त्वचा की स्थिति को सुधारने के लिए रासायनिक पदार्थों का उपयोग छोड़कर आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार के रूप में चंदन का उपयोग करना चाहिए | यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसके किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट भी नहीं है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर