Category Archives:  Spiritual

इन 6 राशियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आया है शुक्रवार, बाकि को सेहत का ध्यान रखना होगा..

Jun 27 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है | व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 28 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी | यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें | शकी स्वभाव के चलते कुछ कार्यो में आपको हार का मुँह देखना पड़ सकता है | दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा | दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ, इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा | वैवाहिक जीवन में खट्टास आ सकती है इसलिए थोड़ा संभलकर रहिए | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी | पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है | आप अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे | व्यवसाय में आलस्य का त्याग करें | ध्यान रहे, किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती है | मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा | दोस्त और परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें | लेकिन शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है | घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे | आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं | ज़मीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा | जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे | योजनाओं से संबन्धित प्रस्ताव की मंजूरी मिल सकती है | हालांकि सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं | यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी | आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए | स्वास्थय सामान्य रहेगा, बस अपने खानपान में बदलाव करें | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
अटके हुए मामले और उलझ जाएंगे और ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे | स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें, रक्त संबंधी समस्याएं आपको अत्यधिक परेशान कर सकती हैं | विदेश यात्रा के लिए यह समय अनुकूल नहीं है अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो तो उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें | संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है | नीजि संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें है, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं | अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा | संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं | परिस्थितियों का आकलन करें और अपने से बड़ों से बातचीत कर सही फैसला लें | क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा | शादी या जन्म या धार्मिक समारोह जैसे कार्यक्रम मनाया जा सकता है | जिससे आपको थकावट महसूस हो सकती है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप गतिशील ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे | आप जो भी करेंगे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दिन भर व्यस्त रहनें के कारण आपको थकावट महसूस हो सकती है | कुछ नए विकास आपको आय बढ़ाने के साथ-साथ अधिक काम भी देंगे | आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं | लेकिन सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय | किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है | सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा |



वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे | उसमें सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं | मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें | ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं | वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम- गरम रह सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यो के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद ना करें | आज समाज में आपका महत्व बढ़ेगा | लेकिन काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे | सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाए | परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी | लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें | अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें | प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा | एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याए सुलझाए | आप बिजनस में परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं | किसी कठिन दौर से गुजर सकते है इसलिए थोड़ा संभलकर रहिए | लेकिन वैवाहिक जीवन में अड़चने पैदा हो सकती है | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है | अज्ञात लोगो के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें | संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें | अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें | होशियारी से निवेश करें | आपका जीवनसाथी आप पर शक कर सकता है, जिसके चलते आपका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा | लेकिन दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा | कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे, आपके प्रमोशन के योग बन रहे है | आर्थिक वर्द्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेगे | निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रही है | उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले | शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा | आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे | यात्रा अच्छी जाएगी और स्वास्थय बेहतर बना रहेगा | 


दोस्तों, यह था 28 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | शुक्र देव की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर