Category Archives:  Spiritual

जून महीने का आखिरी शनिवार इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकि राशियों को करना होगा थोड़ा इंतजार.. जानिए

Jun 28 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है।व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 29 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं | आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है | आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे | व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है | परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार बड़ो की राय जरूर लें | नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं | कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए | संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा | उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं |.

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप काफी राहत महसूस करेंगे | आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी | दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी | आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी | आय के नए स्रोत स्त्रोत विकसित हो सकते हैं | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिता सकते हैं | प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी | लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है | व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है | सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी | आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा | रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा | परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा | छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं | पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए | नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा | तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, आय में वृद्धि होगी | किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जो आपके दिल के बेहद करीब है | आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे को भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे | उच्च अध्ययन के लिए प्रयासरत छात्रों को वांछित परिणाम देखने को मिल सकता है, बशर्ते वे अपने प्रयास को कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें | आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं | परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है | स्वास्थय सामान्य रहेगा | 



वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू | 
आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है | बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है | जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए | किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है | संतान से सुख प्राप्ति होगी, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थय आपकी चिंता बना रहेगा | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज उम्मीद के अनुसार परिवार वालों से काम में मदद नहीं मिल पायेगी, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे | लेकिन ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी | आपको टीम से पूरा सहयोग मिलेगा | इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा | उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है | स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा | लेकिन अनावश्यक खर्चे आपकी परेशानी का विषय बने रहेंगे | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी | कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा होगा | किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा | कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा | कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं | जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा | किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं | लेकिन माता-पिता के स्वास्थय का ज्यादा ध्यान रखे | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी | इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा | आपको कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं | ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है | धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा | आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | लेकिन दूसरों के लिए स्थायी गारंटी से बचे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य हेतु आपकी योजनाओं पर पुन: विचार करना श्रेष्ठ रहेगा | प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे | ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे | करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे | इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा | वहीं कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर