Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में आज भी गढ़ा हुआ है भगवान शिव का त्रिशूल, दर्शन मात्र से ही भक्तों के सारे कष्ट हो जाते है दूर..

Jul 01 2019

Posted By:  AMIT

चमोली जिले के गोपेश्‍वर में भगवान शिव का गोपीनाथ मंदिर है | मंदिर परिसर में भगवान शिव का त्रिशूल है | मान्‍यता है कि त्रिशूल पर इतनी शक्ति है कि कितना भी बलशाली व्यक्ति हो इसे हिला नहीं सकता है | यदि तर्जनी अंगुली त्रिशूल पर एकाग्र होकर लगाई जाए तो यह कंपन करने लगता है | 


गोपीनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना मात्र से ही वह प्रसन्न हो जाते हैं | इस मंदिर के गर्भगृह में मौजूद शिवलिंग पर मात्र पुजारी ही जलाभिषेक करते हैं | श्रद्धालु तांबे के लोटे में जल भरकर पुजारी को देते हैं | मंदिर परिसर में मौजूद अन्य शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया जाता है | मंदिर परिसर में मां दुर्गा, गणेश, हनुमान आदि देवी देवताओं के मंदिर हैं | यह मंदिर शैव मत के साधकों का प्रमुख तीर्थ माना जाता है | शीतकाल में यहां पर भगवान रुद्रनाथ के मुखभाग की पूजा अर्चना भी की जाती है |


इतिहास
यह हिंदुओं का प्राचीन मंदिर है | मंदिर की छत पर गुंबद बना हुआ है तथा मंदिर के अंदर जाने के लिए 24 पौराणिक दरवाजे हैं | यह उत्तराखंड के मंदिरों में ऊंचाई में केदारनाथ के बाद दूसरा ऊंचा मंदिर है | मंदिर के शिलालेखों के अनुसार 12वीं से 13वीं सदी के बीच कत्यूरी राजाओं ने इस मंदिर का निर्माण किया था | मान्यता है कि यहां पर भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था | मंदिर परिसर में भगवान शिव का त्रिशूल व परशुराम का फरसा भी मौजूद है | त्रिशूल पर इतनी शक्ति है कि कितना भी बलशाली इसे हिला नहीं सकता है | यदि तर्जनी अंगुली त्रिशूल पर एकाग्र होकर लगाई जाए तो यह कंपन करने लगता है |



तैयारियां
सावन माह में बदरीनाथ, केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के अलावा कांवडिय़े भी यहां भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं | गोपीनाथ मंदिर के निकट वैतरणी कुंड में स्नान करने के बाद श्रद्धालु भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना करते हैं | गोपेश्वर में सात हजार से अधिक यात्रियों के ठहरने के लिए होटल, लाज की सुविधा मौजूद है | हरिद्वार से 232 किमी दूरी सड़क मार्ग से तय कर गोपेश्वर पहुंचा जा सकता है |

गोपीनाथ मंदिर उत्तराखंड के सबसे ऊंचे मंदिरों में है सुमार 
पुजारी वंशीधर भट्ट (गोपीनाथ मंदिर चमोली) का कहना है कि गोपीनाथ मंदिर उत्तराखंड के सबसे ऊंचे मंदिरों में सुमार है | केदारनाथ के बाद यही दूसरे नंबर का सबसे ऊंचा मंदिर है | इसी स्थान पर भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था | यहां पर भगवान शिव ने गोपी का रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण के साथ नृत्य किया था | इसीलिए इसका नाम गोपीनाथ मंदिर पड़ा | भगवान शिव की पूजा अर्चना करने मात्र से भक्तों के सारे दुखों, कष्टों का तारण होता है |


श्रद्धा का महासावन
देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है | थनगढ़ घाटी स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर की सच्चे मन से आराधना करने वालों की भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं | यहां सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए जुटना शुरू हो जाते हैं | सावन मास में भगवान शिव को जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है | श्रद्धालु दूध, शहद, बेलपत्री का चढ़ावा चढ़ाते हैं | भगवान ने हमेशा भक्तों को अनेक रूपों में दर्शन दिए हैं | भगवान शिव व देवों के देव महादेव ने धरती को ही अपना निवास स्थान बनाया | मानव कल्याण के लिए उनकी रची लीलाएं भी अपार है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर