Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 जुलाई 2019: आज हनुमान जी की इन 07 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा | जानें अपना भी हाल..

Jul 01 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 02 जुलाई  2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे | इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं | कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी | आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है | आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा | सूर्यदेव को नमस्कार करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है | किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें | पारिवारिक विवादों से बचे रहें | आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए | जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और आपके साथ सब अच्छा होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे | आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है | मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी | इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा | आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो सकता है | कुल मिला के आपका दिन बेहतर बना रहेगा | गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे | आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है | उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं | आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए | कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी | आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए | रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है | आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है | आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं | आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं | आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए | संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | मंदिर में चने की दाल दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे | आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है | आपका पैसा आते-आते कहीं रूक सकता है | हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी | ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | विष्णु जी को इत्र चढ़ाएं, आपके धन में वृद्धि होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा | माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा | शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे | आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे | आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा | अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी | आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिल सकती है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे | ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी | आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी | लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे | नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है | विष्णु भगवान को फूल चढ़ाएं, काम में सफलता मिलेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे | आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे | कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी | इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है | धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी | अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, रिश्ते मजबूत होंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा | आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे | आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी | आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा | श्री हरि को चन्दन अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं | आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं | ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है | आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है | आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए | कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं | अपने माता-पिता को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर