Category Archives:  LifeStyle

इन कारणों से आ सकता है अस्थमा अटैक, इस तरह करें बचाव.. जानिए

Jul 02 2019

Posted By:  AMIT

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते है और इसके लिए उन्हें कभी-कभी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है | गर्मी में गर्म हवाओं के साथ आने वाले धूलकण अस्थमा रोगियों की सांसें मंद कर रहे हैं | हालांकि, अस्थमा रोगियों के बढ़ने की वजह वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाला वायु प्रदूषण भी है | मौसम में बढ़ी गर्मी के साथ ही अस्थमा (दमा) ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है | हवा के साथ धूल और प्रदूषण ने अस्थमा रोगियों के लिए दिक्कत खड़ी कर दी है |


मौसम में परिवर्तन 
गर्मी और ठंड दोनों मौसम में अस्थमा के शिकार व्यक्ति हो सकता है | इस मौसम में एयर कंडीशन या अन्य माध्यम से व्यक्ति गर्म से एकाएक ठंड या ठंड से एकाएक गर्म मे जाने से एलर्जी होती है | गर्म और नम मौसम या अत्यधिक ठंड के मौसम में अस्थमा के लक्षण और भी तीव्र हो सकते हैं |

मोटापा 
अगर आप मोटे है तो आपको अस्थमा होने का खतरा ज्यादा हो सकता है | एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग मोटे होते है उनके फेफड़ो का विस्तार नीचे की तरफ होता है जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है | लेकिन सांस लेना तो जरूरी है तो वे मज़बूरी में सांस लेते है इसलिए अपने मोटापे को कम करें | 

कॉकरोच 
कई मामलों में एलर्जी के कारण भी अस्थमा होता है कॉकरोच के शरीर के अंगो, लार और कचरे में प्रोटीन होता है | तो इससे एलर्जी का कारण बनता है अगर आप भी दमा के शिकार है तो आपको अपने घर से ज्यादा से ज्यादा कॉकरोच खत्म करने होंगे | 



प्लास्टिक 
पर्यावरण को बेहतर बनाये रखने के लिए मानव का साथ हमेसा प्रकृति से जुड़ा हुआ होना चाहिए | लेकिन उसे बदसूरत भी मनुष्य ही बनाते है | इस वजह से सांस लेने में समस्या होती है इस कारण कई बार अस्थमा से जूझ रहे मरीज की मौत भी हो सकती है | अस्थमा अटैक के अहम कारणों में वायु प्रदूषण भी है। स्मोकिंग, धूल, कारखानों से निकलने वाला धुआं, धूप-अगरबत्ती और कॉस्मेटिक जैसी सुगंधित चीजों से दिक्कत बढ़ जाती है। 

लेडिबग्स 
लेडिबग्स अपने बचाव तंत्र के रूप में एक नांरगी रंग का तरल पर्दाथ छोड़ देती है | जो द्रव हवा के साथ मिलकर अस्थमा अटैक के लिए मनुष्य के शरीर में प्रवेश करते है | खासरूप में एशियाई लेडिबग्स आपके अस्थमा के ट्रिगर करने के लिए प्रसिद्ध है और आपको इनसे बचकर रहना चाहिए | 

पालतू जानवर 
अगर आपको अस्थमा की बीमारी है तो आपको अपने पालतू जानवरों के प्रति प्यार त्यागना होगा | कुछ अध्ययनों के मुताबिक पालतू जानवरों की फर, मृत कोशिकाएं और लार सबकुछ एक प्रोटीन का वहन करती है | जो आपकी अस्थमा की बीमारी को और बड़ी समस्या बना सकती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर