Category Archives:  Spiritual

बुधवार को करें यह उपाय, विघ्नहर्ता गणेश आप से होंगे प्रसन्न, मिलेगी तरक्की और धन..

Jul 02 2019

Posted By:  AMIT

हिन्दू संस्कृति और पूजा में भगवान श्रीगणेश जी को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है | प्रत्येक शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती अनिवार्य बताई गयी है | देवता भी अपने कार्यों की बिना किसी विघ्न से पूरा करने के लिए गणेश जी की अर्चना सबसे पहले करते हैं | ऐसा इसलिए है क्योंकि देवगणों ने स्वयं उनकी अग्रपूजा का विधान बनाया है | शास्त्रों में एक बार जिक्र आता है कि भगवान शंकर त्रिपुरासुर का वध करने में जब असफल हुए | तब उन्होंने गंभीरतापूर्वक विचार किया कि आखिर उनके कार्य में विघ्न क्यों पड़ा? तब महादेव को ज्ञात हुआ कि वे गणेशजी की अर्चना किए बगैर त्रिपुरासुर से युद्ध करने चले गए थे | इसके बाद शिवजी ने गणेशजी का पूजन करके उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया और दोबारा त्रिपुरासुर पर प्रहार किया, तब उनका मनोरथ पूर्ण हुआ |


सनातन एवं हिन्दू शास्त्रों में भगवान गणेश जी को, विघ्नहर्ता अर्थात सभी तरह की परेशानियों को खत्म करने वाला देवता बताया गया है | पुराणों में गणेशजी की भक्ति शनि सहित सारे ग्रहदोष दूर करने वाली भी बताई गई हैं | हर बुधवार के शुभ दिन गणेशजी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है और सभी तरह की रुकावटे दूर होती हैं | 

अक्सर देखा जाता है कि लोगों को अपनी नौकरी के क्षेत्र में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | अगर आप भी अपने कार्यक्षेत्र की परेशानियों का समाधान करना चाहते है तो इसके लिए नियमित रूप से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए | इससे आपको अवश्य फायदा प्राप्त होगा | 



सबसे पहले सुबह स्नान के बाद गणेश जी की तस्वीर के सामने बैठकर हरे रंग के वस्त्र अर्पित कीजिए | अब वहीं बैठकर गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करें | तैयार पोटली में 7 दाने साबुत मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रुद्राक्ष, चांदी का एक सिक्का (या इसकी जगह 2 सुपारी प्रयोग करें) और हल्दी की दो गांठें रखें | इस उपाय को करने से धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी | 


अगर आपको व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा है या फिर किसी तरह की बाधा उत्तपन हो रही है या फिर व्यापारिक क्षेत्र की योजनाएं सफल नहीं हो रही है | तो इस स्थिति में आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को पीले रंग के फूल अर्पित कीजिए | इससे व्यापार में आने वाली सभी रुकावटें दूर हो जाएगी | 

अगर व्यक्ति की कुंडली में किसी भी ग्रह का दोष होता है तो इसकी वजह से उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है और उसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है अगर  किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव है तो ऐसे में भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें इससे आपको लाभ प्राप्त होगा | आप गणेश जी के समक्ष 11 या 21 दूर्वा अर्पित कर सकते है | 


वहीं अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की सफेद मूर्ति अपने घर के मंदिर में स्थापित करें | इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर