Category Archives:  Entertainment

सोनम कपूर ने बया किया अपना दर्द, कहां- मेरे साथ कोई काम नहीं करना चाहता था क्योकि मैं..

Jul 02 2019

Posted By:  AMIT

बॉलीवडु एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भले की कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं | साल 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने भी काफी तारीफें बटोरी थीं | कई हिट फिल्में देने वालीं सोनम के करियर में भी एक ऐसा वक्त आया था जब उनके साथ कोई बॉलीवुड एक्टर काम नहीं करना चाहता था | एक मीडिया हाउस से बात करते हुए खुद सोनम ने इस बात खुलासा किया है |


सांवरिया के लिए देना पड़ा था ऑडिशन
सोनम ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में एंट्री की तब लोगों ने इसे नेपोटिज्म बताया, वो नहीं जानते कि 'सांवरिया' के लिए मैंने ऑडिशन दिया था | अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' के लिए भी मैंने ऑडिशन दिया था | मैंने जितनी भी फिल्में की हैं सबके लिए ऑडिशन दिया है | बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2007 में सांवरिया से ही बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें एक्टर रणबीर कपूर उनके साथ नजर आए थे | क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं इसलिए सबके लगता था कि मैं सिल्वर स्पून बेबी हूं जबकि ऐसा नहीं था | लोग ये नहीं जानते कि ‘आईशा’ (2010) और 'दिल्ली 6' (2009) में काम करने के लिए मैंने भी ऑडिशन दिया था | ऑडिशन में पास होने के बाद मुझे फिल्म मिली |




उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैं बता नहीं सकती कि ये सब कितना मुश्किल था | क्या आप जानते हैं ‘खूबसूरत’ बनाने में हमें कितनी मेहनत लगी थी | कोई बॉलीवुड एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम ‘खूबसूरत’ था | मुझे फवाद खान को पाकिस्तान से लाना पड़ा, और देखिए उसके बाद क्या हुआ! फवाद खान एक बड़े स्टार बन गए। उनमें बहुत कॉन्फीडेंस आ गया |


आपको बता दें कि सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में कीं जैसे नीरजा, दिल्ली 6, एक लड़की देखा तो ऐसा लगा, वीरे दी वेडिंग | बता दें कि सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थीं | इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया था | अब सोनम अपनी अगली फिल्म द जोया फैक्टर के लिए काम कर रही हैं, जिसमें वो दलकर सलमान के साथ नजर आएंगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर