Category Archives:  Spiritual

शनिदेव की कृपा से इन राशियों की सेहत और संबन्ध में होगा सुधार, बाकि राशि वाले भी जानें अपना हाल..

Jul 05 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है | व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 06 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है | आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे | इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है | आज आप भविष्य में पैसों को इकट्ठा करने का प्लान बनायेंगे | जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने जायेंगे | बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का अवसर मिलेगा | आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे | पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा, आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी | आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी | आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है | वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है | सुविचारित निर्णय भविष्य में लाभ देंगे, स्वास्थय बेहतर बना रहेगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको प्रगतिशील रास्ता खोजना पड़ सकता है | अथक परिश्रम द्वारा आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे | बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें | वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें | इस राशि के मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है | सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे | आपकी माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्ग की राय लेनी चाहिए | इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे | आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है | अपने रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा | यदि आपके पास विदेशी संपर्क हैं या निर्यात या आयात में शामिल हैं, तो विदेशी यात्रा की मजबूत संभावना है | आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप ख़ुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे | आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी | पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे | दफ़्तर में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें | बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें | कुल मिलाकर आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है | उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर उन्मुख करेगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें | स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा | नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है इस मौसम में छोटे-बच्चों को ध्यान रखे, वरना बीमार पड़ सकते है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है, आपको संभलकर रहना चाहिए | अगर आपकी किसी मित्र से अनबन हो रखी है, तो वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है | आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है | इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है | आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा |वित्तीय मोर्चे पर उठाए गए कदम अच्छे परिणाम देंगे | संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद में लाभ हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू | 
आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इन अवसरों में से कितना अच्छा उपयोग कर पाते हैं | यदि आप सही दिशा में काम करते हैं, तो आप निश्चित रूप से प्रगति करेंगे | अपने कार्य के प्रति केंद्रित और समर्पित रहें | सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे | जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे | परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे | अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए | 



धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे | समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आज शाम को किसी दोस्त के घर पर जायेंगे | उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बातचीत होगी | इस राशि के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है | आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है | इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें | कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें | आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे | आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है | ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है | आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है | इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे | ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी | आज आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे | सोसाइटी के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे | ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जो कि आपके लिए कारगर साबित होगी | आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा | कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे | स्वास्थय बेहतर बना रहेगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा | आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा | आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे | भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है अत: इससे बचें जीवनसाथी एव पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करने की आवश्यकता पड़ सकती है | किसी नए प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत भी हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर