Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 जुलाई 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 05 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

Jul 06 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, रविवार का दिन है | आज स्कन्द पंचमी है मां दुर्गा का पंचम रूप स्कन्दमाता के रूप में भी जाना जाता है व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 07 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है | घर में आपको सबका सहयोग मिलेगा | आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी | आज आप हर काम को तुरंत और अच्छे से पूरा कर लेंगे | प्लान के साथ काम करने से सब कुछ अच्छा होगा। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है | लेनदेन में सावधानी रखें, पुराने मित्रों से भेंट होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है, स्वभाव के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा |
सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे | लवमेट से आपको कोई मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है | कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे | दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी, आपकी सेहत अच्छी रहेगी | छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे | आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा | जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को थोड़ा बदल सकते हैं | इससे आपकी राहें आसान होंगी | आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं | स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। लेकिन जंकफूड से दुरी बनाये रखे | अपने माता पिता के स्वास्थय का ख्याल रखे | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज का दिन आपके लिए खर्चीला हो सकता है | आप बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं | बेहतर होगा घर से ही सभी सामान की लिस्ट बनाकर जायें | स्टूडेंट्स को किसी सब्जेक्ट में प्रॉब्लम आ सकती है | सीनियर से सलाह लेना उचित रहेगा | आज अपने गुस्से को काबू रखें | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं | नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है | आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए | एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानी होगी | संभल कर कोई कदम बढ़ाएं | बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिए माता-पिता से हेल्प मिल सकती है | इससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा और आप आज नए कार्य भी शुरू कर सकते है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको ख़ुशी होगी | क्योंकि ये आपकी सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं | आपको ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा | परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं | अपने काम से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे | अगर आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आज आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता | 



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं | आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है | किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा | आज के दिन अपने मोबाइल की बैटरी चार्ज करके रखें | किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है | जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें | नवविवाहित  अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखना चाहिए | आज यात्रा होने या इसके लिए योजना बनने के योग हैं | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
किसी कीमती वस्तु की खरीदी  हो सकती है | परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है | आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं | आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा | आज आप जीवनसाथी से भी किसी काम के लिये सलाह ले सकते हैं | बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी, स्वास्थय में सुधार होगा | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आप खुद को जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे | कुछ असफलता के कारण मन निराश रह सकता है लेकिन परेशान ना हों, आगे समय अच्छा रहेगा | पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं | मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी जगह इंटरनशिप मिल सकती है | स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा | जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है | बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है | सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है | आपको इससे बचकर रहना चाहिए, बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए | कोई भी निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें | माता-पिता के स्वास्थय की चिंता बनी रह सकती है उनके स्वास्थय का ज्यादा ध्यान दें | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे | भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर रह सकते हैं | अपने गुस्से पर काबू रखें | व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं | आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे | घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंगे | आज परिवार के किसी सदस्य को सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं | आपके दोस्त घर पर मिलने आ सकते हैं | 


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा | बिजनेस में तरक्की होनी तय है | दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे | प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है | घर पर आपकी शादी की बात फिक्स हो सकती है मन में ऊर्जा के संचार से खुश रहेंगे | नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए एकदम सही दिन है | पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी | उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर