Category Archives:  LifeStyle

तो इसलिए रंगीला है रणवीर का मिजाज, जानें अजीबोगरीब कपड़े पहनने की वजह

Jul 08 2019

Posted By:  Deepak

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और इस्टालिश मैन रणवीर सिंह अपने मस्तमौला और रंगीले मिजाज के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं | रणवीर सिंह का हर लिबास फैशन के दुनिया में एक नया ट्रेंड बन जाता है अधिकतर लोग रणवीर के ड्रेसिंग सेंस को अजीबोगरीब मानते हैं | अधिकतर लोगो का सोचना है की रणवीर सिंह इस तरीके के कपडे क्यों पहनते है अगर आपका भी यही सोचना है तो चलिए आज हम आपको बताते है की आखिर रणवीर सिंह इस तरीके के ड्रेस क्यों पहनते है | 

रणवीर सिंह के हर ड्रेस स्टाइल के पीछे एक खास वजह छिपी होती है | एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर को पीठ में गहरी चोट आ गई थी, जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में वापसी करना मुश्किल लग रहा था | इस कारण रणवीर सिंह काफी नेगेटिव हो गए थे  लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत के बल पर फिल्मी दुनिया में वापसी करने में सफलता प्राप्त की |



फिल्म गुंडे की शूटिंग के दौरान सेट पर उन्हें ब्राउन सूट के साथ फेडोरा (एक तरह का हैट) पहना था | लेकिन चोट के कारण उन्हें कोल्हापुरी चप्पल पहननी पड़ी | इस तरह यह सारी कहानी शुरू हुई, रणवीर अपने इस लुक के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में आए और उन्होंने इसी तरीके के अनोखे स्टाइल को अपनी पहचान बना लिया |


आज रणवीर सिंह अपने इसी अंदाज के कारण लोगो के बीच फेमस हैं | रणवीर कभी भी कोई ड्रेस पहनने से नहीं हिचकिचाते है लोग उनके बारे में क्या कहते हैं या क्या सोचते है उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है | सोशल मीडिया पर रणवीर अपनी मैचिंग आउटफिट के लिए आए दिन ट्रोल होते रहते हैं रणवीर की अजीबोगरीब तस्वीरें देखने के बाद कोई उन्हें मदारी कहता है तो कोई जोकर लेकिन रणवीर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है | वह लोगो की इस तरह की कमैंट्स का भी आनंद लेते है | खुद पर बने मजाक से ज्यादा वो इस बात पर विश्वास रखते हैं कि कल यही अजीबोगरीब ड्रेस मार्केट में एक नया ट्रेंड बनकर उभरेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर