Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 जुलाई 2019: इन 5 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, बाकी भी जानें अपना हाल..

Jul 10 2019

Posted By:  Sunita

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 11 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं | आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे | लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी और कर्मचारी व अधीनस्‍थ आपका कहा मानेंगे | जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा, वहीं मांगलिक कार्यो में खर्च बढ़ेगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं | नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
मित्रों के सहयोग से रुका काम बनेगा और समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी | कार्यक्षेत्र में जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती है, वहीं विद्य‍ार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण बनेगा, वहीं अपने सहकर्मियों से नर्मी से पेश आये | उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे और विदेश में व्यापार करने का विचार सफल होगा | वाहन के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है, संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता हैं |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें और अपनी व्‍यापारिक योजनाएं गुप्‍त रखें | आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रहेगी, नौकरी में अफसरों से भी मतभेद हो सकते हैं | बच्‍चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा, वहीं भूमि, भवन के काम बनेंगे | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
व्यवसाय में कार्य का दबाव रहेगा, और साथ ही मित्रो के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे | कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा | आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे | लेकिन किसी पर अत्‍यधिक विश्‍वास घातक सिद्ध हो सकता है, परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा | 



वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नही है | किसी भी निवेश को करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख लें | किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा | काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपकी पुरानी योजना पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर ना होना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा | परिजनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है लेकिन समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा | आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी, और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं | आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे | आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं | किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
प्रेम संबंध विवाह में तब्‍दील होने के योग है और व्‍यापार में लाभ के आसार हैं | आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे, आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आमदनी उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे | मन क्रोधित रहेगा, राशि के अनुसार कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता हैं | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट हो सकती है, किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं | आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजें मिलेंगी और वातावरण सुखद बना रहेगा | कुछ भी खाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि पेट दर्द से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर