Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जुलाई 2019; आज शनिदेव इन 5 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Jul 12 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 13 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | आपको काफी अच्छा लगेगा, ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे | आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है, आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | आज आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं | माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आयेगा, आप पहले की अपेक्षा उन्हें ज्यादा समय देने की कोशिश करेंगे | मंदिर में साबुत उड़द की दाल दान करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा | पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत रहेंगे | धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे, किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा | आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है | संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा ले सकते हैं | घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है | आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे | आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा | अपने घर की दक्षिण दिशा में एक तेल का दीपक जलाएं, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा होगा | आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए | आज आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है | आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी | आज बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है | काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज कोई खास खबर मिलने के योग हैं | लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है | आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है | आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत सफल भी होगी | अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, नए लोगों से आपका संपर्क होगा | किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है | आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे | दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे | आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी | नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे | मंदिर में सरसों का तेल दान करें, लाभ के अवसर मिलेंगे |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा | आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको फायदा होगा | आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है | कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए | आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं | आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी | पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी | व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, आपकी यात्रा सुखद रहेगी | आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा | आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है | आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी | माता-पिता की सेहत में सुधार आयेगा | मंदिर में काले तिल दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी | अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है | व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा | आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा | पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे | पीपल के पेड़ को प्रणाम करें, आपको जीवन में बहुत लाभ मिलेंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे | मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए | कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए, पर्स के चोरी होने का या गिर जाने का खतरा बना हुआ है | आज आपको पहले किये गये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है | शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा | आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे | आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी | दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा | एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आपकी मेहनत रंग लायेगी | अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, सभी काम सफल होंगे |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी | परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा | आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है | जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा | बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे | अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में स्थिरता बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर