Category Archives:  Spiritual

क्या आप जानते है सुहागरात की रात दुल्हन अपने पति के कमरे मैं दूध का गिलास लेकर क्यों जाती है ?

Jul 17 2019

Posted By:  Sanjay

हमारा भारत देश विभिन्न धर्मो का संग्रह स्थल है | हमारे भारत देश मैं दुनिया के सभी धर्मो के लोग निवास करते है | और सभी धर्मो मैं अपनी अलग अलग परम्पराये भी होती है | आज हम बात करने जा रहे है हिन्दू धर्म की एक परम्परा की जिसमे दुल्हन अपनी सुहागरात की रात अपने पति के कमरे मैं दूध का गिलास क्यों ले कर जाती है ?


भारत देश मैं शादी को दो आत्माओ को  एक पवित्र बंधन मैं बांधने की परम्परा के रूप मैं जाना जाता है | इस परम्परा मैं दो आत्माओ का मिलन होता है और वो जोड़ा हमेशा खुश रहे उसके लिए कई प्रकार की परम्पराये भी निभाई जाती है |



शादी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन की पहली रात आती है जिसमे दुल्हन एक केसर बादाम युक्त दूध का गिलास लेकर अपने पति के कमरे मैं जाती है और उसे अपने पति को पिलाती है | दुल्हन ऐसा क्यों करती है किया कारण है इस परम्परा के पीछे आईये जानते है |


ज्योतिष मैं दूध को शुक्र और चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता है | दुल्हन का दूध से भरे हुए गिलास को अपने पति के कमरे मैं सुहागरात की रात को ले जाना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि इस परम्परा का प्रभाव शुक्र और चन्द्रमा दोनों ग्रहो पर पड़ता है | शुक्र गृह पुरुषो मैं शुक्राणु और काम इच्छा का प्रतीक माना गया है और चन्द्रमा मन का प्रतीक | हिन्दू धर्म के अनुसार शुक्र और चन्द्रमा का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है | इसलिए इन दोनों ग्रहो मैं संतुलन बनाने के लिए इस परम्परा को निभाया जाता है |  
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर