Category Archives:  Spiritual

शादीशुदा महिला को इन चीजों को बांटना पड़ सकता है भारी, जानिए

Jul 18 2019

Posted By:  Sunny

आपने देखा होगा की कई महिलायें अपने वस्त्रों और शृंगार की चीजों को आपस में बांटती रहती है, अपनी चीज दुसरो को उपयोग के लिए देती है और दुसरो की वस्तु खुद भी काम में लेती है, चीजे बाटना आपस में शेयर करना अच्छी बात है लेकिन शादीशुदा महिलाओ की कुछ चीजे ऐसी होती है जिन्हे विवाहित महिलाओं को भूलकर भी किसी के साथ नहीं बांटना चाहिए, ऐसा करने से उनके वैवाहिक संबंधो में दरार आ सकती है, मान्यताओं के अनुसार विवाहित महिला की ऐसी 5 वस्तुए होती है जो अगर किसी के साथ बांटा जाये तो पति पत्नी के मधुर संबंधो में कटुता आने लगती है और उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित होने लगता है |

सिंदूर

 
भारतीय विवाहित महिला का सबसे बड़ा गहना उसका सिंदूर होता है, सिंदूर उनके सुहाग की निशानी होती है विवाह के समय पति अपनी पत्नी को सिंदूर लगता है और उसे पत्नी का दर्जा प्रदान करता है, विवाहित महिला को कभी भी अपना सिंदूर किसी अन्य महिला के साथ नहीं बाटना चाहिए खासकर उस डिब्बी से जिससे वो खुद सिंदूर लगती है, भगवान को अर्पित किये गए सिंदूर को बाटने में कोई परेशानी नहीं होती है, एक अन्य मान्यता के अनुसार महिला को किसी के भी सामने सिंदूर नहीं लगाना चाहिए ऐसा करना भी परेशानी का सबब बन सकता है |



काजल 


महिलाओं को रोज प्रयोग में आने वाला काजल भी किसी को उपयोग करने के लिए नहीं देना चाहिए चाहे वह कितना ही प्रिय क्यों न हो, काजल को बांटने से पति का पत्नी के प्रति प्यार कम होने लगता है उनमे किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होने लगता है हर समय मन मुटाव की स्थिति बनी रहती है |
बिंदी
 

बिंदी एक विवाहित महिला की पहचान होती है महिला के माथे पर सजी बिंदी को सिंदूर के बराबर महत्व दिया गया है एक विवाहित महिला को उसके माथे पर लगी बिंदी को उतारकर कभी किसी अन्य महिला को लगाने के लिए नहीं देना चाहिए, 
यदि किसी को बिंदी देनी भी पड़े तो दूसरी बिंदी दे देनी चाहिए |

मेहँदी


विवाहित महिला को अपनी मेहँदी भी किसी अन्य विवाहित महिला के साथ नहीं बाँटनी चाहिए, एक महिला के हाथो में लगी मेहंदी के रंग की गहराई को उसके पति के प्यार की गहराई से जोड़ा जाता है कहा जाता है की मेहँदी का रंग जितना गहरा होगा उसका पति का प्यार भी उतना ही गहरा होगा इसलिए मेहँदी को बांटने का सीधा अर्थ पति के प्यार को बांटना है |



चूड़ी और पायल 


महिला के पैरो में पायल और उसके हाथो में खनकती चुडिया उसके दाम्पत्य जीवन की खुशहाली का प्रतीक होती है, कई बार देखा जाता है की कई महिलाये जिस रंग के कपडे पहनती है उसी रंग की चूड़ी भी पहनती है और न मिलने पर वे अक्सर अन्य महिला से मांग लेती है, ऐसा करना सही नहीं है कभी भी किसी अन्य महिला की चूड़ियों और पायल को धारण नहीं करना चाहिए ऐसा करना अपशकुन माना जाता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर