Category Archives:  Spiritual

ये आसान से उपाय करेंगे आप के घर का वास्तु दोष दूर

Jul 18 2019

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है, इसीलिए अपने घर का निर्माण कराते समय लोग इस बात का अवश्य ध्यान रखते है की कहीं घर में वास्तु दोष ने रह जाये इसलिए बड़े बड़े विद्वान पंडितो से सलाह मशवरा किया जाता है उसके बाद ही कोई कदम आगे बढ़ाया जाता है, घर में वास्तु दोष होना कई प्रकार की परेशानियों का कारण बन सकता है,घर में वास्तु दोष नकारात्मकता को बढ़ावा देता है साथ ही घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों पर भी प्रभाव डालता है जिससे कई प्रकार की मानसिक परेशानियो का सामना करना पड़ता है साथ ही आर्थिक परेशानिया भी  उभरने लगती है जिससे जीवन कठिन हो जाता है, इन सब से बचने के कई उपाय है जिनमे में से कुछ चुनिंदा उपाय हम आपके लिए लेकर आए है |

रसोई का है यह स्थान 


वास्तु शास्त्र में रसोई की दिशा उत्तर पूर्व निर्धारित की गयी है जिसे ईशान कोण के नाम से भी जाना जाता है, मकान के निर्माण के समय रसोई घर ईशान कोण में ही बनाना चाहिए और चूल्हे को असोई घर के अग्नि कोण में स्थापित करे और साथ ही रसोईघर के ईशान कोण में एक साफ़ पात्र में जल भर कर रख दे इससे आर्थिक स्थिति में सुधर होता है और धन धान्य की कमी भी नहीं होती है |

यहां लगाए माँ लक्ष्मी की तस्वीर 




माँ लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है इसलिए घर में माँ लक्ष्मी की तस्वीर होना अनिवार्य है, घर की उत्तर दिशा में माँ लक्ष्मी की एक तस्वीर स्थापित करे जिसमे वह आशीर्वाद प्रदान कर रही हो और उनके एक हाथ से स्वर्ण मुद्राये गिर हो माँ लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर पूजन कक्ष में स्थापित करने से धन धान्य और समृध्दि में वृद्धि होती है |

यहां होना चाहिए पानी का स्थान 


वास्तु शास्त्र में पानी के स्थान के लिए पश्चिम दिशा को चुना गया है इसलिए घर में आगे पानी का टैंक बनवाया जाता है तो उसे पश्चिम दिशा में ही बनवाया जाये और अगर पानी की टंकी रखी जाती है तो उसे घर की छत के सबसे ऊँचे भाग पर रखना चाहिए |

शिव जी का करे जाप


देवो के देव महादेव का प्रसन्न रहना अत्यंत जरुरी है क्योकि अगर शिव जी की कृपा बनी रहे तो किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है इसलिए घर के मुखिया को भगवान शिव का जाप करना चाहिए और एक रुद्राक्ष की माला भी धारण करनी चाहिए |

करे सूर्य यंत्र की स्थापना 




वास्तु शास्त्र में सूर्य यंत्र की स्थापना अवश्य करने को कहा गया है घरकी पूर्व दिशा में एक सूर्य यंत्र की स्थापना अवश्य करे और अगर घर का द्वार पूर्व दिशा में है तो घर के मुख्य द्वार पर सूर्य भगवान की मूर्ति या तस्वीर अवश्य लगाए ऐसा करने से नकारात्मक शक्तिया घर में प्रवेश नहीं करती है |

इस स्थान को रखे हमेशा साफ़ 


घर में साफ़ सफाई होना बहुत जरूरी है लेकिन घर के मध्य भाग को कभी भी गंदा नहीं होने देना चाहिए इस भाग में ज्यादा सामान भी नहीं रखना चाहिए जिससे भीड़ प्रतीत होने लगे, घर के मध्य भाग में भीड़ होने से घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है |

दर्पण की स्थापना 


घर में एक मुख्य दर्पण अवश्य लगाए, घर की उत्तर और पूर्व दिशा में एक दर्पण अवश्य लगाए इससे सुख शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है  इसके साथ ही घर के मुख्या द्वार पर कभी भी दर्पण न लगाए |

कराये रामचरित मानस का पाठ


अगर घर में वास्तु दोष है और कलह की स्थिति बनी रहती है तो घर में एक बार रामचरित मानस का 9 दिन पाठ अवश्य कराये
इससे घर में वास्तु दोष भी दूर होते है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से सुख शांति भी कायम होती है |

घोड़े की नाल 


घरो में मुख्या द्वार पर घोड़े की नाल लगाई जाती है इसे लगाना बहुत ही शुभ मन गया है अगर ये नाल काले घोड़े की हो तो ये और भी शुभ होती है, घोड़े की नाल को अंग्रेजी वर्णमाला की U अक्षर की तरह ही लगाना चाहिए |

इस दिशा में सिर रखकर न सोये


वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोना अशुभ मन गया है क्योंकि पश्चिम दिशा को यम देवता की दिशा भी माना गया है, पश्चिम देश में सिर रखकर सोने से बुरे सपने भी आते है और साथ ही स्वाभाव में भी चिडचिड़ापन आने लगता है इसलिए हमेशा दक्षिण दिशा में सिर रखकर ही सोना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर