Category Archives:  Spiritual

पूजा पाठ विधि करते समय रखे इन बातो का विशेष खयाल, नहीं तो आपकी पूजा सफल नहीं होगी...

Jul 18 2019

Posted By:  Sanjay

शास्त्रों के अनुसार हिन्दू धर्म में पूजा पाठ करना बहुत ही शुभ माना गया है | घर की सुख शांति के लिए नियमानुसार पूजा पाठ करने का विशेष महत्त्व बताया गया है | शास्त्रों के अनुसार घर में रोजाना पूजा होनी चाहिए | घर में पूजा पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते है | घर में सुख सम्रद्धि का आगवन होता है | दरिद्रता दूर होती है | पूजा पाठ करने के भी विशेष नियम है | इन बातो को ध्यान में रखते हुए पूजा पाठ करनी चाहिए तभी आपकी पूजा सफल होगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी | अगर आप इन बातो बातो का खयाल नहीं रखेंगे तो आपकी पूजा सफल नहीं होगी और शुभ की जगह अशुभ हो सकता है |


पूजा पाठ करते समय निम्नलिखित बातो का विशेष खयाल रखे :-
1 . सबसे पहले जहाँ आप पूजा पाठ करते है | उस जगह की साफ़ सफाई अच्छे से कर ले | पूजा पाठ वाली जगह साफ़ सुथरी होनी चाहिए | उस जगह गंदगी तो बिलकुल भी नहीं होनी चाहिए |
2 . पूजा पाठ शुरू करने से पहले दीपक जलाना चाहिए | दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और देवी- देवता भी प्रसन्न होते है |


3 . पूजा में दीपक जलाने के लिए शुद्ध देशी घी का ही प्रयोग करे | घटिया, मिलावटी या वनस्पति घी का प्रयोग प्रयोग कभी न करे और कपास से बनी शुद्ध बाती का ही प्रयोग करे नहीं तो आपकी पूजा सफल नहीं होगी |
4 . शास्त्रों के अनुसार पूजा पाठ में कभी भी बांस की कोई भी चीज प्रयोग में नहीं लेनी चाहिए | पूजा पाठ विधि में बांस का प्रयोग करना अशुभ माना गया है |



5 . पूजा पाठ करते समय इस बात का विशेष खयाल रखे की कोई वास्तु टूटी तो नहीं है | किसी भी टूटी फूटी वस्तु को प्रयोग में नहीं लेना चाहिए जैसे की - टूटे हुए चावल, लौंग आदि | इस प्रकार की वस्तुए प्रयोग में लेने से पूजा खण्डित हो जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर