Category Archives:  Spiritual

ये 07 वास्तु टिप आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी कर देंगे खुशहाल; जानिए

Jul 19 2019

Posted By:  Sunny

विवाह एक पवित्र बंधन है, विवाह से दो परिवार आपस में नए पारिवारिक संबंध स्थापित करते है, और पति पत्नी अपने नए जीवन की शुरुआत करते है, लेकिन कई बार पति पत्नी के पारिवारिक खुशहाल जीवन में व्यवधान आ जाते है, जिससे उनमे मतभेद उत्पन्न होने लगते है और ऐसे मतभेद उनमे लड़ाई झगड़े का कारण बनते है और इससे घर में कलह कलेश की स्थिति बनी रहती है, कई बार ऐसी स्थिति का एक बड़ा कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है, घर का वास्तु दोष ठीक न होने पर भी घर में रहने वाले सदस्यों पर मानसिक रूप से गलत प्रभाव पड़ता है जिससे उनमे लड़ाई झगड़े होने लगते है लेकिन अगर वास्तु दोष को ठीक कर दिया जाये तो ऐसी स्थिति को बदला जा सकता है, आज हम आपके लिए ऐसे कुछ उपाय ले कर आए है जिनसे आपके घर में और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली की बहार आ जाएगी | देंगे 

दिशा की स्थिति 


दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी के बैडरूम की दिशा का बहुत महत्व होता है, ज्यादातर लोग अपने मन मुताबिक ऐसी चीजों का चुनाव कर लेते है जिसका खामियाजा बाद में चुकाना पड़ता है, वास्तु के अनुसार पति पत्नी के बैडरूम की दिशा उत्तर पश्चिम होनी चाहिए, वास्तु में उत्तर पश्चिम दिशा को ही पति पत्नी के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है |

रंगो का चुनाव 



घर की दीवारों पर किये गए रंग भी पति पत्नी के रिश्तो पर प्रभाव डालते है इसलिए घर की दीवारों पर किये जाने वाले रंगो के चुनाव में कभी भी गहरे रंगो का चुनाव नहीं करना चाहिए, गहरे रंग मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डालते है इसलिए इन रंगो के इस्तेमाल से हमेशा बचना चाहिए घर की दीवारों के रंग खासकर बैडरूम की दीवारों के रंग हमेशा हल्के  रंगो का इस्तेमाल ही किया जाना चाहिए |

बेड का आकार 


बेड का आकार भी पति पत्नी के रिश्तो पर असर डालता है इसलिए वास्तु के अनुसार पति पत्नी के बेड का आकर हमेशा पूर्ण वर्ग या आयत के आकर का ही होना चाहिए ये सकारात्मकता का प्रतिक है |

गद्दे का प्रकार 


दम्पति को हमेशा सिंगल गद्दे का ही इस्तेमाल करना चाहिए, आमतौर पर लोग ज्यादा आरामदायकता के लिए डबल गद्दो का इस्तेमाल करते है लेकिन ऐसा करना सही नहीं है वास्तु के अनुसार शादीशुदा जोड़े को हमेशा सिंगल गद्दे का ही इस्तेमाल करना चाहिए |

साफ़ सफाई का रखे ध्यान 


बैडरूम में हमेशा साफ़ सफाई रखनी चाहिए, कमरे में फैली अव्यवस्थता पति पत्नी में तनाव का कारण बनती है इसलिए अनावश्यक वस्तुओ को बैडरूम में नहीं रखना चाहिए, कमरा पूरी तरह से व्यवस्थित होना चाहिए ताकि मन भी प्रफुल्लित रहे |

आइना न रखे 



अधिकांश लोग अपने बैडरूम में आइना लगवाते है ऐसा करना सही नहीं है वास्तु के अनुसार बैडरूम में कभी भी आइना नहीं लगवाना चाहिए |

जोड़े का है महत्व 


लोग बैडरूम में विभिन्न प्रकार की साज सज्जा का सामान रखते है जो कमरे में चार चाँद लगा देता है लेकिन किसी भी कलाकृति, पेंटिंग या प्रतिमा को हमेशा जोड़े के रूप में ही रखना चाहिए , ऐसा पति पत्नी के संबंधो में गहराई लाता है  |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर