Category Archives:  News

ब्रैकिंग न्यूज़; नहीं रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेता "शीला दीक्षित" क्या हुआ उनके साथ..जानिए

Jul 20 2019

Posted By:  Anil

कांग्रेस का बुरा वक्त थमने का नाम नहीं ले रहा है | दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का निधन हो गया है | बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थी | लंबे समय से बीमारी के चलते दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन हो गया है | निधन की खबर से पूरी कांग्रेस शोक में है | 81 साल की उम्र में शीला दीक्षित ने दुनिया को अलविदा कह दिया है |


शीला दीक्षित का दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था | शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं, उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई | वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं | शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर ढाई बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा | आज शाम 6 बजे से निजामुद्दीन स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा |


उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया | शीला दीक्षित को 3.15 बजे कार्डिएक अरेस्ट (दिल की गति रुकना) हुआ, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया | 3.55 बजे उनका निधन हो गया | वह दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं | अपने 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली का कायाकल्प करने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है | अपने कुशल नेतृत्व और तजुर्बे से उन्होंने पार्टी को नए मुकाम तक पहुंचाया |


शीला दीक्षित जीवन का एक परिचय-
शीला दीक्षित का जन्म पंजाब के कपूरथला में 31 मार्च 1938 को हुआ था | लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई, दिल्ली के जीसस एंड मैरी स्कूल से उन्होंने शुरुआती शिक्षा ली | इसके बाद मिरांडा हाउस से उन्होंने मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की |


शीला दीक्षित युवावस्था से ही राजनीति में रुचि लेने लगी थीं, उनकी शादी उन्नाव के रहने वाले कांग्रेस नेता उमाशंकर दीक्षित के आईएएस बेटे विनोद दीक्षित से हुई | विनोद से उनकी मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान हुई थी | उन्हें 'यूपी की बहू' भी कहा जाता है |


शीला दीक्षित ने राजनीति के गुर अपने ससुर से सीखे थे | उमाशंकर दीक्षित कानपुर कांग्रेस में सचिव थे, पार्टी में धीरे-धीरे उनकी सक्रियता बढ़ती गई और वे पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के करीबियों में शामिल हो गए | जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं तो उमाशंकर दीक्षित देश के गृहमंत्री थे | ससुर के साथ-साथ शीला भी राजनीति में उतर गईं | 1991 में ससुर की मौत के बाद शीला ने उनकी विरासत को पूरी तरह संभाल लिया, उनके दो बच्चे संदीप और लतिका है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर