Category Archives:  LifeStyle

असली मर्द की पहचान होती है ये 10 बाते क्या आप में है ये खूबियां, जानिए

Jul 24 2019

Posted By:  Sunny

अगर देखा जाये तो ये दुनिया मुख्य रूप से दो लोगो से बनी है औरत और मर्द ये दो लोग ही इस सृष्टि का आधार है, इन दोनों के बिना इस दुनिया की कल्पना करना निरर्थक है, लेकिन देखा गया  है पुराने समय में पुरुष प्रधान समाज होने की वजह से कई मर्द अपने आप को श्रेष्ठ बताते है वे औरतो को बराबर का दर्जा नहीं देते है, लेकिन लोगो ने मर्द शब्द को लेकर अपने मन में कई गलत धारणाये बना रखी है, आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है जो एक इंसान में होनी चाहिए ये बाते ही एक मर्द को सही मायनो में मर्द बनाती है |




1. एक सच्चा मर्द कभी किसी की बुराई नहीं करता है ना ही किसी की पीठ पीछे बुराई करता है अगर उसे किसी के द्वारा कही        गयी कोई बात सही नहीं लगती है तो वह उस इंसान के मुँह पर कह देता है  वह ऐसा करने से कतराता नहीं है |

2. एक सच्चा मर्द कभी भी किसी इंसान का गलत फायदा नहीं उठता है और न ही किसी के राज किसी तीसरे इंसान के सामने        उजागर करता है, वह उस बात को लेकर कभी उस इंसान का फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचता है |

3.एक मर्द कभी दुसरो पर बल प्रयोग नहीं करता है वह कभी कमजोरो के साथ बुरा बर्ताव नहीं करता है और न ही बेवजह             लड़ाई झगड़ो में पड़ता है |

4.एक सच्चा मर्द हमेशा सच के लिए लड़ता है वो कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेता है और ना ही झूठ का साथ देता है और छल     कपट जैसी चीजों से दूर रहता है |

5.एक मर्द अपने कर्तव्यों का पालन करना अच्छे से जानता है वो कभी भी अपनी जिम्मेदारिओं से मुँह नहीं मोड़ता है, वो अपने       ऊपर आने वाली हर मुसीबत का डटकर सामना करता है वो परेशानियों के सामने कभी नहीं झुकता है | 




6.एक मर्द शराब तम्बाकू जैसी चीजों से हमेशा दूर रहता है हालाँकि कई लोग शराब, तम्बाकू, सिगरेट आदि का सेवन करते है,     लेकिन एक मर्द इन सभी चीजों को कभी अपनी आदत नहीं बनाने देता है |

7.मर्द हमेशा औरतों की इज़्ज़त करता है, उनके साथ कभी गलत व्यवहार नहीं करता है, वह औरतो को हमेशा सम्मान की             नज़रो से देखता है | लड़कियों को छेड़ना, उनको परेशान करना, उनका पीछा करना ये सभी आवारापन की निशानी होती है       इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिए |

8.अपनी गलती मानना अपने आप में एक बड़ा काम है, एक मर्द को अपनी गलती पहचानना आना चाहिए और अपनी गलती         की माफ़ी मांग लेनी चाहिए, एक बात हमेशा ध्यान रखे माफ़ी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता है |

9.एक मर्द को अपनी बात दुसरो के सामने रखना आना चाहिए, अपनी बात किसी को कहने में हिचकिचाना नहीं चाहिए, अपनी     हर बात पुरे आत्मविश्वास के साथ कहनी आनी चाहिए |

10.एक मर्द को अपने जीवन में हमेशा अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और         अपनी उपलब्धिओं का कभी बखान नहीं करना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर