Category Archives:  LifeStyle

भोजन के तुरंत बाद किये गए ये काम आपको कर सकते है बीमार, जानिए

Jul 27 2019

Posted By:  Sunny

हमारे स्वास्थ्य पर हमारी जीवनशैली का बहुत असर पड़ता है, हमारी जीवनशैली या हमारी दिनचर्या के अनुसार ही हमारे खान पान की आदतों का विकास होता है, लेकिन कई बार अजीब दिनचर्या के कारण हमारे खान पान का तरीका हमे गंभीर समस्या में डाल सकता है जिससे हम बीमार भी पड़ सकते है,खान पान के उचित तरीके से हमारा जीवन तो सुखी रहता ही है साथ ही हमारा पाचनतंत्र भी सही काम करता है, भोजन भी आसानी से पच जाता है, लेकिन कई बार हम ऐसे कुछ काम करते है जिनसे हमारी दिनचर्या परिवर्तन के कारण हमारा पाचनतंत्र सही से काम नहीं कर पाता है और भोजन के न पचने संबंधी शिकायतों का सामना करना पड़ता है, हमारे आयुर्वेद में इन सब कार्यो को लेकर कुछ बाते बताई गयी है जिसके अनुसार कुछ ऐसे काम होते है जिन्हे भोजन करने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए, भोजन करने के तुरंत बाद किये गए ये काम गंभीर समस्याओ में डाल सकते है, आइये जानते है ऐसे कौनसे कार्य है जिन्हे भोजन करने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए |

फल खाना 




कई लोगों की भोजन करने के तुरंत बाद फलो का सेवन करने की आदत होती है, ऐसा करना सही नहीं है | हालाँकि फलो का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन भोजन करने के तुरंत बाद और भोजन करने के तुरंत पहले किया गया फलो का सेवन स्वास्थय संबंधी परेशानी में डाल सकता है, फलों का इस तरह सेवन पेट में गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है |

सोना 


कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद सोने चले जाते है, भोजन करने के तुरंत बाद सोने से बचना चाहिए | भोजन करने के तुरंत बाद सोने से भोजन का पाचन उचित प्रकार से नहीं हो पाता है और साथ ही भोजन के तुरंत बाद सोना मोटापे को बढ़ाता है इसीलिए भोजन करने के बाद सोने से बचना चाहिए |

धूम्रपान 




धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से हानिकारक ही होता है लेकिन कई बार देखने में आता है जो लोग धूम्रपान करते है वे भोजन करने के तुरंत बाद धूम्रपान  करते है, ऐसा करना बहुत ही हानिकारक होता है, भोजन करने के तुरंत बाद धूम्रपान करना कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है |

चाय पीना 


अक्सर देखा जाता है की कई लोग भोजन करने के बाद चाय पीते है, ऐसा करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है, भोजन के तुरंत बाद चाय का सेवन पाचनतंत्र को प्रभावित करता है जिससे पेट में गैस जैसी समस्या होने लगती है |

नहाना


कई बार भोजन के तुरंत बाद नहाना परेशानी में डाल सकता है, भोजन करने के बाद हमारी पाचन क्रिया आरम्भ हो जाती है लेकिन नहाने से हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है जिस कारण पाचन क्रिया धीमे हो जाती है, और पाचन तंत्र को प्रभावित करती है |

टहलना 


ज्यादातर लोगों की आदत होती है की वह भोजन के तुरंत बाद घूमने या टहलने के लिए निकल जाते है, ऐसा करना एकदम गलत है, ऐसा कहा जाता है की भोजन के बाद टहलने से भोजन पच जाता है लेकिन ऐसा नहीं है, भोजन करने के तुरंत बाद टहलने से शरीर को भोजन में उपस्थित आवश्यक तत्व नहीं मिल पाते है, इसीलिए अगर टहलना है तो भोजन के आधे घंटे बाद ही टहले |

बेल्ट को लूज़ करना 


कई बार ज्यादा खा लेते है और इस वजह से फिर वो बेल्ट को थोड़ा ढीला कर लेते है ऐसा करना सही नहीं है, ऐसा करने से शरीर की पाचन क्रिया प्रभावित होती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर