Category Archives:  LifeStyle

इस उम्र मां बनने वाली महिलाओं के बच्चें होते है होशियार और तेज-तर्रार शोध में हुआ खुलासा; जानिए

Aug 01 2019

Posted By:  Anil

क्या आप जानते हैं कि मां बनने की सही उम्र क्या होती है | डेनमार्क में एक शोध हुआ है जिसमें महिलाओं के मां बनने की सही उम्र बताई गई है | इस शोध में बताया गया है कि किस उम्र में मां बनने से बच्चा तेज-तर्रार और होशियार होता है |


इस शोध में लड़कियों के बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30 साल बताई गई है | शोध का कहना है कि 30 साल में मां बनने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है | इस उम्र तक महिलाएं पूरी तरह से सेटल भी हो जाती हैं | इसके अलावा, यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें लड़कियां बच्चा पैदा करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहती हैं |


शोध का कहना है कि मां अगर बच्चा पैदा करते वक्त मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य और होशियार पैदा होगा | ऐसे में बच्चा पैदा करते वक्त मां का मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वथ्य रहना बेहद जरूरी है | अगर मां स्वस्थ्य नहीं रहेगी तो इसका नकारात्मक असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ेगा |


इस शोध को डेनमार्क की आरहूस विश्वविद्यालय ने किया है | शोध में 4,741 महिलाओं को शामिल किया गया था | हालांकि, डेनमार्क में महिलाओं के बच्चा पैदा करने की औसत उम्र भी साढ़े तीस साल ही है | इंग्लैंड और वेल्स में भी लड़कियों के मां बनने की औसत उम्र 30 साल ही है | इस शोध के पीछे यह भी तर्क है कि 30 साल तक लड़कियां परिपक्व हो जाती हैं | वे इस उम्र तक शिक्षित और आर्थिक तौर पर स्वतंत्र भी हो जाती हैं | ऐसे में उन्हें बच्चे की परवरिश करने में दिक्कत नहीं होती |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर