Category Archives:  LifeStyle

किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है लहसुन करती है कई बीमारियों का जड़ से खात्मा, जानिए

Aug 02 2019

Posted By:  Sunny

हम हमारे भोजन में कई प्रकार की चीजे डालते है उनमे से एक है लहसुन, लहसुन हमारी सब्जी का बहुत ही जरुरी अंग है, इसे सब्जी में डालने दे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है इसे खाने वाले लोग इसे बड़े चाव से खाते है, लेकिन इन सब से परे कुछ लोग ऐसे भी होते है जो लहसुन से नफ़रत करते है उन्हें खाने में लहसुन का इस्तेमाल बहुत ही बेकार लगता है, वे कभी भी लहसुन नहीं खाते है | लेकिन लहसुन के कुछ ऐसे फायदे है जिन्हे जानकर लहसुन ना खाने वाले लोग भी इसे खाने लगेंगे, हमारे आयुर्वेद में लहसुन को कई बीमारियों का नाशक बताया गया है क्योकि लहसुन में कई रोगनिरोधक तत्व होते है जिससे कई बिमारिओं से बचाव हो जाता है |

पेट के रोगो से छुटकारा 




पेट से जुडी बीमारिया डायरिआ, कब्ज जैसी कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में लहसुन बहुत फायदा करता है, यदि रोज सवेरे लहसुन का पानी पिया जाये तो इन रोगो से बचा जा सकता है, इसके लिए आप एक बर्तन में पानी उबाल ले और फिर उसमे लहसुन 2-3 कालिया डाल दे और फिर इस पानी को सवेरे पिए, ऐसा करने से इन बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है |

दिल का इलाज


लहसुन दिल से जुडी कई बीमारियों में भी मदद करता है लहसुन खाने से दिल के दौरे का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है, और अगर नियमित रूप से लहसुन का सेवन किया जाये तो शरीर में रक्त जमने की समस्या कभी उत्पन्न ही नहीं होती है |

पाचन क्रिया सुधरे 




कई लोगो को भोजन को पचाने को लेकर कई प्रकार की समस्या रहती है की उनका खाना सही से पचता नहीं है आदि जैसी समस्याओ में भी लहसुन बड़ा ही उपयोगी साबित होता है, इसके लिए आप खाली पेट लहसुन की कलियाँ चबाये इससे भूख भी बढ़ेगी और पाचन तंत्र भी सुधरेगा |

सर्दी जुकाम में मदद

 
लहसुन के सेवन से सर्दी जुकाम जैसी छोटी मोटी बिमारिओं में भी मदद मिलती है इनके सेवन करने से ये बीमारियाँ भी दूर भाग जाती है, इसके लिए आप लहसुन का शहद के साथ सेवन करे, ऐसा करने से हमारे शरीर में गर्मी बढ़ती है और सर्दी जुकाम जल्दी ही खत्म हो जाती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर