Category Archives:  LifeStyle

लिपस्टिक भी खोलती है लड़कियों के कई राज, इस कलर की लिपस्टिक लगाने वाली लड़कियां होती हैं रोमांटिक..

Aug 06 2019

Posted By:  Anil

क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की लिपस्टिक का कलर उनके बारे में कई तरह के राज खोलता है? लिपस्टिक लगाते समय लड़कियां किस रंग का चयन करती हैं या कौन सा लिप शेड उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है यह उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है | अब पुरुष सिर्फ लिपशेड देखकर यह पता लगा सकते हैं कि वह दिल ही दिल में जिस लड़की को चाहते हैं उसकी पर्सनैलिटी कैसी है...


रेड लिपस्टिक-
रेड लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी रोमांटिक, बोल्ड और कॉन्फिडेंट नेचर की होती हैं | इन्हें लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है | इतना ही नहीं, यह अपनी लव लाइफ में कभी भी बोरियत नहीं आने देती |


पिंक लिपस्टिक-
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को पिंक लिपस्टिक पसंद है तो समझ लें कि वो दिल से काफी मासूम है और आपके लिए हमेशा ईमानदार रहेगी | इस तरह के लिप शेड्स पसंद करने वाली लड़कियां हर किसी की चहेती होती हैं | साथ ही इन्हें हंसी मसाज करना भी काफी पसंद होता है |


ब्राउन लिप कलर-
ब्राउन लिप कलर पसंद करने वाली लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं | हर चीज को जांच परख कर लेनी वाली ये लड़कियां अपने पार्टनर को भी काफी सोच-समझकर चुनती हैं लेकिन यह जिसके साथ रिलेशनशिप में पड़ जाए फिर उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ता |

पर्पल लिप शेड-
जो लड़कियां स्वभाव से इमोशनल होती हैं उन्हें पर्पल लिप शेड पसंद होता है | हर मुश्किल का डटकर सामना करने वाली ये लड़कियां पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं और उनका साथ कभी नहीं छोड़ती |


ऑरेंज लिपस्टिक-
ऑरेंज लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी मजाकिया और एनर्जी से भरी होती हैं | आप लाइफ को पूरे मजे के साथ जीने में यकीन करती हैं और पार्टनर को भी कभी बोर नहीं होता | इन्हें पार्टनर के साथ घूमना-फिरना भी काफी पसंद होता है |


पीच कलर-
पीच कलर वाली लड़कियां अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होती हैं | शर्मीले और शांत स्वभाव वाली यह लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर को खुश रखती हैं | इतना ही नहीं, यह ससुराल को खुश रखना भी बखूबी जानती हैं |

न्यूड कलर-
आजकल इस कलर की लिपस्टिक्स बहुत ट्रेंड में हैं | जो महिलाएं इनका अक्सर प्रयोग करती हैं, वे बदलाव में विश्वास करती हैं | यह अंदर से शर्मीली होती हैं लेकिन खुद को स्मार्ट और सजग दिखाती हैं | ऐसी महिलाएं जिंदगी जीने और एंजॉय करने में विश्वास रखती हैं |


वाइन कलर-
इस रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी बोल्ड होती हैं | ऐसी लड़कियां लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं | इन्हें तेज धुन में म्युजिक सुनना पसंद होता है | साथ ही यह पार्टनर को अपनी मुट्ठी में रखना पसंद करती हैं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर