Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 अगस्त 2019: भगवान विष्णु करेंगे इन 06 राशियों की मनोकामना पूर्ण, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

Aug 21 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 22 अगस्त 2019 गुरुवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे | आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी | आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है | आप किसी पारिवारिक विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं | आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे | अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे | जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे | आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा | मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे | साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी | समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा | ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा | किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है | आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी | विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे | भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे | विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज बिजनेस में रूका हुआ पैसा मिलने की संभावना है | आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी | साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे | जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला- जुला रहेगा | सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है | आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए | आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है | ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा | आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे | आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी | बच्चे दोस्तों के साथ  किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं | आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा | आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं | इस राशि के जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे | आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा | गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जायेंगे | आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है | अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है | आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी | आपके काम में नयापन आयेगा | संतान से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी | आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा | आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं | लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, लाभ के मौके प्राप्त होंगे |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे | ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे | परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है | स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा | कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी | धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए | आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं | मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी | अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे | अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए | अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा | इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी | ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने  पड़ेंगे | काम के बोझ से आपको तनाव महसूस हो सकता है | कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए | ब्राह्मण को पीले रंग की कोई चीज़ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें, धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे | नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी | किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है | आमदनी बढ़ाने के लिए नया प्लान आपके दिमाग में आ आयेगा | कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है | अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर होगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे, बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं | संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी | आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी | स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा | छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं | आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा | धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, धन में वृद्धि होगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे | आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा | आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा | बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा | दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है | आप नयी उमंगों के साथ अपना खास काम शुरू कर सकते हैं | दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा | आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी | मंदिर में चने की दाल दान करें, काम में सफलता मिलेगी |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी | आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी | आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी | आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे | किसी काम को पूरा करने के लिए आप नया आइडिया आएगा | अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा | गाय को हल्दी का टीका लगाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर