Category Archives:  LifeStyle

Relationship के लिए कम उम्र की लड़कियां की पहली पसंद होती हैं ऐसे लड़के..जानिए

Aug 23 2019

Posted By:  Anil

समय के साथ डेटिंग का तरीका बदल गया है | लोग अब सिर्फ शक्ल-ओ-सूरत देखकर ही ऑनलाइन पार्टनर नहीं चुनते, बल्क‍ि उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भी उनके लिए मायने रखती है | खासतौर से पुरुष शि‍क्ष‍ित और मेच्योर महिलाओं को तरजीह देते हैं | जबकि महिलाओं की पसंद इस मामले में अलग है |


जबकि महिलाओं के हर उम्र वर्ग में पुरुषों के चुनाव का तरीका बदला हुआ पाया गया | जहां कम उम्र की लड़कियां ज्यादा श‍िक्ष‍ित, आर्थ‍िक रूप से सबल और आजाद ख्यालों वाले व्यक्त‍ि को पसंद करती हैं | वहीं उम्रदराज महिलाएं अपने से कम पढ़े-लिखे और कम श‍िक्ष‍ित पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं |


यह हम नहीं एक सर्वे के शोधकर्ता कह रहे हैं | यह सर्वे ऑस्ट्रेलिया स्थ‍ित क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (QUT) के शोधकर्ताओं ने किया है | ऑनलाइन डेट कर रहे 18 से 80 साल उम्र वर्ग के 41,000 ऑस्ट्रलियाई लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया गया |

परंपरागत तौर पर देखा जाए तो पार्टनर पसंद करने की प्रक्रिया में लोग सबसे ज्यादा व्यक्त‍ि के स्वभाव, खुद से मिलता-जुलता स्वभाव काे ध्यान में रखते थे | व्यक्त‍ि की खास विशेषताओं जैसे उम्र, खूबसूरती, आकर्षण, व्यक्त‍ित्व, संस्कृति, धर्म और जाति आदि उनके लिए बहुत मायने रखती थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर