Category Archives:  LifeStyle

अगर आपकी भी है रोजाना नहाने की आदत, तो हो जाइये सावधान..हो सकती है ये गंभीर परेशानी?

Aug 31 2019

Posted By:  Anil

ब्रिटेन के अखबार 'द सन' में एक खबर छपी है जो आपको भी आश्चर्य में डाल देगी | उनका कहना है कि रोजाना स्नान करने की आदत लोगो को बीमार कर सकती है | एक रिसर्च के अनुसार रोजाना नहाने से हम शरीर का आवश्यक तेल धो देते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है |


वैसे तो यह न्यूज़ पश्चिमी देशों के लिए ज्यादा जरुरी है क्योंकि वहां नहाने से पहले तेल नहीं लगाया जाता | जिससे रोजाना स्नान करने से जरूरी तेल शरीर को नहीं मिल पाता है और जिससे त्वचा पर धब्बे और दर्द होने की सम्भावना बढ़ जाती है | लेकिन अब हमारे देश में भी लोग नहाने से पहले तेल का यूज़ नहीं कर रहे है, तो ये न्यूज़ हमारे लिए भी उपयोगी है |


एक प्रोफेसर के अनुसार लोगो को तभी स्नान करना चाहिए जब ज्यादा जरुरत महसूस हो | यह फर्क केवल पिछले 50-60 सालों से देखा जा रहा है, आजकल लोगो की रोज नहाना आदत सी बन गई है, या सामाजिक दबाव के कारण लोग नहाने में मजबूर हो जाते है | लेकिन पहले ये सब नहीं होता था, लोग पहले कई दिनों तक नहाते नहीं थे और साथ ही साबुन का भी नहीं होता था |


अगर आप चाहते है कि आपके शरीर से प्राकृतिक तेल ना निकले तो रोजाना नहाने की आदत को छोड़ दें | इससे त्वचा की कोशिकाएं सुरक्षित रहती है और त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना भी कम हो जाती है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर