Category Archives:  LifeStyle

आखिर शादी के बाद क्यों हनीमून पर निकल जाते हैं कपल्स? जानिए असल वजह..

Sep 07 2019

Posted By:  Anshu

शादी दो इंसानो का ही नहीं बल्कि दो दिलो का भी मेल होता है | दो दिल जब तक नही मिलते जब तक वो एक दूसरे को समझ नही लेते और एक दूसरे को समझने के लिये हनीमून से बेहतर कुछ भी नहीं | हनीमून पर जाने का कारण केवल रिलेक्स होना नहीं है बल्क‍ि यही वो वक्त होता है जब दांपत्य जीवन बंधे में दो लोग एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समझ पाते हैं | 


शादी का मतलब ही धमाल और मस्ती से है, ये वो वक्त होता है जब आप अपने पार्टनर को इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि आप जिन्दगीभर उसका हाथ और साथ नहीं छोड़ेंगे |  इस जश्न को सेलीब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिताएं | इसके लिए हनीमून से बेहतर कुछ भी नहीं | 


अपने बेहद व्यस्त समय से कुछ वक्त निकालकर पार्टनर के साथ वक्त बिताना एक बहुत अच्छा आइडिया है, इससे आपका दो लोगों के बीच शारीरिक और मानसिक लगाव बढ़ता है | जब आप घर-परिवार और दोस्तों से दूर सिर्फ एक शख्स के साथ होंगे तो आपका पूरा ध्यान उसी पर होगा |


यही वो वक्त है जब आप दोनों एक-दूसरे की पसंद और नापसंद और दूसरी बातों को जान सकते हैं | शादी की भा्गदौड़ में थकावट हो ही जाती है, ऐसे में हनीमून पर जाना एक बहुत अच्छा आइडिया है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर