Category Archives:  LifeStyle

बादाम का काजल है आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद, इसे लगाने से होते है आँखों को अद्भुत फायदे...जानिये

Sep 07 2019

Posted By:  Sanjay

काजल महिलाओ की आँखों की सुरंदरता बढ़ाने मैं अहम् भूमिका निभाता है | काजल लगाने से आँखे की कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है | काजल मैं बहुत सारे  ऐसे गुण पाए जाते है जो आँखों की रौशनी को तेज करते है | ज्यादातर सभी महिलाये और लड़किया काजल का प्रयोग करती है | आजकल बाजार मैं कई तरह के काजल देखे जा सकते है बहुत सारी कम्पनियो के काजल बाजार मैं बिक रहे है | बाजार मैं बिकने वाले काजल मैं कई तरह के केमिकल पाए जाते है जो आँखों के लिए काफी नुकसानदायक होतें है | इसलिए आप हो सके तो बाजार में बिकने वाले काजल लगाने से बचे और आप काजल खुद घर पर भी तैयार कर सकती है | आप काजल को घर पर किस तरह से तैयार कर सकते है और इसे लगाने के क्या क्या फायदे है ये सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल मैं बताएँगे | आईये जानते है विस्तार से...


घर पर काजल बनाने की विधि 



आप घर पर दो तरह से काजल बना सकते है | काजल बनाने के लिए आपको बादाम, नारियल का तेल और एलोवेरा की आवश्यकता पड़ेगी | काजल बनाने की दो विधि इस प्रकार....

पहली विधि - 
* आप ऐसा करें काजल बनाने के लिए 20 से 30 बादाम ले और इन्हे गैस की लो के पास रख दे और इनको अच्छे से जलने दे | जब ये बादाम अच्छे से जल जाये और काले पड़ जाए तो आप इन्हे लेकर पीस ले और इनको पीसने के बाद इसमें एलोवेरा जेल डाल दें |

* एलोवेरा जेल डालने के बाद इसमें नारियल का तेल डालकर इसका एक पेस्ट तैयार कर ले और उस पेस्ट को एक छोटे से डब्बे मैं डालकर इसको 10 दिनों तक ऐसा रहना दे | 10 दिन बाद काजल बनकर तैयार हो जायेगा और आप इस काजल लो अपनी आँखों मैं लगा सकती है |

दूसरी विधि -
आप कुछ बादाम ले फिर इन बादमो को लेकर जलते हुए कोयले पर रख दे | कुछ समय बाद जब बादाम जलकर काले पड़ जाए तो आप इन बादमो को पीसकर इसमें नारियल का तेल मिला दे और पेस्ट तैयार कर ले | इस पेस्ट को आप कुछ दिनों तक एक बर्तन मैं रखे जब तक ये पूरी तरह सूख न जाए इसके बाद जब पेस्ट सूख जाए तो इसे आप अपनी आँखों मैं लगा सकते है काजल तैयार है |

काजल लगाने से होतें है ये फायदे 


*  काजल के अंदर ऐसे कई तत्व पाए जाते है जो आँखों की कई तरह के इन्फेक्शन से रक्षा करते है |
* आँखों मैं काजल लगाने से आखे मजबूत बनी रहती है और आँखों की रक्षा कई तरह से होती है |
* जो काजल घर मैं बनाया जाता है उसके अंदर विटामिन-इ पाया जाता है जो की आँखों के लिए काफी उत्तम माना जाता है |
* जो काजल घर पर बनाया जाता है उस काजल से आँखों को ठंडक मिलती है और आँखों मैं दर्द भी नहीं होता है |
* आँखों मैं काजल लगाने से आँखों की गंदगी आँखों से दूर निकल जाती है |
* बादाम से बना काजल लगाने से आँखों की रौशनी तेज़ होती है और जिन लोगो की आँखों की रौशनी कम है यदि वो घर पर         बना काजल लगाते है तो आँखों की रौशनी तेज़ होती है 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर