Category Archives:  LifeStyle

लड़कियों की शर्ट में क्यों नहीं होता है पॉकेट, जानें इसके मुख्य कारण..

Sep 08 2019

Posted By:  Anshu

आजकल लड़कियां भी लड़कों से कदम से कदम मिलाकर चलती है | लड़कियां भी लड़कों की तरह ही जींस, टीशर्ट, शर्ट, पैंट, ट्राउज़र आदि पहनती हैं, मगर फिर भी दोनों के कपड़ों में अंतर होता है | महिलाओं और पुरुषों की शर्ट के डिज़ाइन में तो फर्क होता ही है, मगर इसमें एक और फर्क होता है, क्या आपने कभी नोटिस किया है |


आपकी शर्ट में भी आपके भाई की शर्ट की तरह पॉकटे है | लेकिन लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं होती है | वैसे लड़कियों की शर्ट में पॉकेट के न होने के पीछे कुछ साइंटिफिक कारण तो नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि इसके पीछे वजह लड़कियों के लेकर वही दकियानूसी सोच है | ये हमारी परंपरा और मानसिकता से जुड़ा मसला है |


इसलिए नहीं होता लड़कियों की शर्ट में पॉकेट-

इसके पीछे मानसिकता ये थी कि अगर महिलाओं के कपड़ों में जेब होगी, तो वे अपनी जेब में कुछ न कुछ तो जरूर रखेंगी | इससे उनके शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और शरीर में उभार दिखाई देगा, जिससे उनके शरीर की सुंदरता कम हो जाएगी | यही वजह है कि लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं बनाई जाती थी |


जहां तक पहनावे की बात है तो अब बदलाव आया है, पुराने ज़माने में जब महिलाओं ने जेब रखने की बात की थी, तब उनका विरोध हुआ था | अब लड़कियां अपनी मर्जी की मालकिन हैं और तमाम विरोधों के बावजूद अपनी पसंद के ही कपड़े पहनती हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर