Category Archives:  LifeStyle

पुरुषो में नपुंसकता को बढ़ा रहे है उनके ये काम, जल्द ही छोड़ दे वरना बाद में पड़ेगा पछताना, जानिए

Sep 10 2019

Posted By:  Sunny

एक किये गए रिसर्च के मुताबिक बदलती जीवनशैली के कारण पुरुषो में एक गंभीर समस्या पनपने लगी है और वह है नपुंसकता | यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जिसका असर पुरुषो के दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है वैसे आज के युग में विज्ञान की मदद से इस बीमारी का इलाज भी सम्भव है | यह एक ऐसी समस्या है जिसको पुरुष जल्दी से स्वीकार नहीं करते है और साथ ही इसके बारे में बात करने से भी कतराते है | इसी को लेकर किये गए रिसर्च के अनुसार आज जीवनशैली में परिवर्तन के कारण पुरुषो में स्पर्म काउंट 50 फ़ीसदी तक कम हो गया है, यह चिंता का विषय है | विशेषज्ञों की माने तो इस बदलती जीवनशैली के कारण पुरुषो द्वारा किये जा रहे कुछ कामो की वजह से उन्हें इसका शिकार बनना पड़ रहा है, आज हम आपके लिए इसी से जुडी कुछ जानकारी लाये है, आज हम उन कामो के बारे में बताने जा रहे है जिनकी वजह से पुरुषो में नपुसंकता बढ़ रही है, ऐसे में आप भी इन कामो को जल्द ही छोड़ दे वरना आपको भी इसका शिकार होना पड़ सकता है |




नपुंसकता के मुख्य कारणों में नशा भी है, भाग दौड़ भरी जिंदगी में पुरुष कई बार स्ट्रेस दूर करने के लिए शराब या सिगरेट का सहारा लेते है, इनके सेवन से इनमे मौजूद टॉक्सिन्स के कारण स्पर्म काउंट तेजी से कम होने लगता है |

पूरी नींद ना ले पाना या अनिंद्रा के कारण शरीर टॉक्सिन्स हार्मोन रिलीज़ करता है जिसके कारण स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ने लगता है और इस कारण फर्टिलिटी कमजोर होने लग जाती है |



यह बात तो सभी जानते है की चिंता को चिता के सामान माना जाता है, अधिक चिंता करने के कारण भी कई शरीर में कई तरह की कमजोरियाँ आने लगती है और साथ ही इससे नामर्दी का खतरा भी बढ़ जाता है |

टाइट अंडरवियर भी पहनने से बचना चाहिए, टाइट अंडरवियर के कारण भी नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है |

गर्म पानी से नहाना सभी को पसंद है लेकिन गर्म पानी से ज्यादा नहाना स्पर्म काउंट को कमजोर कर देता है, इसलिए गर्म पानी से ज्यादा ना नहाये |


जिनका लोगो का वजन ज्यादा हो जाता है या यूँ कहे की वह मोटे हो जाते है तो ऐसे लोगो में नपुंसकता के लक्षण आम बात है क्योंकि वजन बढ़ने के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम होने लग जाता है जिस कारण नपुंसकता बढ़ने लग जाती है |




साइकिल चलना और हॉर्स राइडिंग करना सेहत के लिए वैसे तो काफी अच्छा माना जाता है लेकिन कई बार इसकी वजह से नपुंसकता जैसे समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है |


जीवनशैली में आये बदलाव के कारण खाने में जंक फ़ूड और ऑयली फ़ूड का ज्यादा सेवन भी मर्दानगी से जुड़े खतरे बढ़ा देता है, इसीलिए इनका बहुत कम सेवन करे |


इन सबके अलावा लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन का ज्यादा इस्तेमाल भी कई समस्याओ को जन्म देता है, इसीलिए लैपटॉप को कभी भी जांघ पर रखकर इस्तेमाल ना करे और साथ ही मोबाइल फ़ोन को भी ज्यादा देर तक जेब में ना रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर