Category Archives:  Entertainment

महाराष्ट्र पुलिस ने दी प्रियंका चोपड़ा को चेतावनी, कहा हो सकती है 7 साल की जेल, जानिए

Sep 12 2019

Posted By:  Sunny

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की फिल्म में आखिरी बार जय गंगाजल में देखा गया था, उसके बाद उन्होंने निक जोनस से शादी कर ली उसके बाद से ही प्रियंका अमेरिका में ही रह रही है, लेकिन इस बार पुरे 3 साल बाद एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है | हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म The Sky Is Pink का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसे लेकर लोगो में बहुत ही उत्साह है, लेकिन जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया वैसे ही प्रियंका चोपड़ा को मुंबई पुलिस से वॉर्निंग मिल गयी जिसमे पुलिस ने कहा की उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है |




दरअसल इस फिल्म के एक डायलॉग में प्रियंका चोपड़ा कहती है एक बार आइशा ठीक हो जाये ना फिर साथ में बैंक लूटेंगे
फिल्म के यह डायलॉग को मुंबई पुलिस को इतना भा गया कि मुंबई पुलिस ने चुटकी लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर इसका 


स्क्रीनशॉट शेयर करके प्रियंका चोपड़ा को चेतावनी देते हुए लिखा की अगर आप ऐसा करते है तो आपको 7 साल की जेल हो सकती है |


इस बात का जैसे ही प्रियंका चोपड़ा को पता चला उन्होंने भी इसका मज़ाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा की अरे! हम तो रंगे हाथो पकड़े गए, अब प्लान भी शुरू करना पड़ेगा  | प्रियंका के इस जवाब का फरहान अख्तर ने भी सपोर्ट करते हुए लिखा की अब कभी कैमरे के सामने डाका डालने की योजना नहीं बनायेगे |

बता दे की प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 11 ओक्टोबर को रिलीज़ हो रही है, यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है जिसमे प्रियंका और फरहान की बेटी एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर