Category Archives:  Spiritual

इन संकेतो के दिखने का मतलब, चमकने वाला है आपका भाग्य, होने वाला है धनलाभ...जानिये

Sep 16 2019

Posted By:  Sanjay

प्राचीन पुराणों के अनुसार हर इंसान की जिंदगी मैं अच्छा और बुरा समय चलता ही रहता है | अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उस इंसान को घबराना नहीं चाहिए और उसे हमेशा ही प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि इंसान का वक्त कभी भी बदल सकता है | हर अँधेरी रात के बाद सुबह के समय सूर्य का उदय जरूर होता है | हमारी जिंदगी का जब समय बदलता है | मतलब बुरे समय के बाद जब अच्छा समय आता है तब हमें कुछ संकेत जरूर मिलते है वो संकेत हमें अच्छे समय के बारे मैं बताते है | उन संकेतो के माध्यम से हम अपने आने वाले अच्छे समय को पहचान सकते है | वो कौन कौन से संकेत होतें है आईये जानते है उनके बारें मैं...


अगर मिलने लगे ये संकेत तो जान लीजिये आने वाला है अच्छा समय 



1 . आंखें फड़कना 


मनुष्य की जब आँखे फड़कती है तो उनका अच्छा या बुरा कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है | रामायण मैं भी जब भगवान् श्री राम और सुग्रीव मिले थे तब बाली को लगा की उनकी बाई आँख फड़क रही है | पुरुषो की बाई आँख फड़कना अशुभ माना जाता है और दाई आँख फड़कना शुभ संकेत देती है | महिलाओं की बाई शुभ और दायी अशुभ संकेत देती है | पुरुष की बाई आँख की नीचे वाली पालक फड़कती है तो शुभ शगुन होता है |

2 . गाय का रम्भाना


जिस घर के आगे गाय आकर जोर से रंभायै तो समझ लो उस घर का उद्धार होने वाला है | ये बहुत ही शुभ संकेत होता है और गाय का ऐसे घर के आगे रंभाने का मतलब उस घर के लोगो के किस्मत के दरवाजे खुलने वाले है |

3 . बन्दर अगर ऐसा करें -


यदि कोई बन्दर आम के पेड़ से आम तोड़कर खाये और गुठली आपके घर मैं डाल दे तो ये बहुत बड़ा शुभ संकेत होता है | ऐसा करने से आपके घर मैं सुख समृद्धि और धन मैं वृद्धि होने वाली होती है |

4 . सपने मैं हरे भरे प्राकृतिक नज़ारे दिखाई देना 


यदि आपको सोते समय सपने मैं हरे भरे मनमोहक प्राकृतिक सुन्दर नज़ारे दिखाई दे और पानी का स्रोत या पानी नजर आये तो ये बहुत ही शुभ संकेत होता है | इन सपनो का आना बहुत ही शुभ माना जाता है मतलब आपके जीवन मैं बदलाब  आने वाला है | शुभ कार्य होने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर