Category Archives:  Entertainment

करिश्मा को फूटी आँख नहीं सुहाती रणबीर की बहन रिद्धिमा, इस वजह से 10 साल से है बातचीत बंद, जानिए

Sep 16 2019

Posted By:  Sunny

परिवार में मनमुटाव अक्सर होते रहते है लेकिन कई बार ये मनमुटाव रिश्तो से बड़े हो जाते है जिसके कारण रिश्ते खतरे में पड़ जाते है, ऐसा ही कुछ हुआ है करिश्मा कपूर के साथ, करिश्मा कपूर 90 के दशक की फिल्मो की टॉप एक्ट्रेस थी उस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके नाम की धूम थी, हर डायरेक्टर और प्रोडूसर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, और गोविंदा के साथ आने वाली उनकी हर हाउसफुल ही जाती थी, अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने लोगो के दिलो पर खूब राज किया |




एक बात तो सत्य है की करिश्मा अपने फॅमिली मेंबर्स को बहुत प्यार करती है, कई बार वे अपनी फॅमिली के साथ स्पॉट होती रहती है, लेकिन बी-टाउन में एक ऐसी शख्स है जिसे वो बिलकुल पसंद नहीं करती है, करीब 10 साल बीत जाने के बाद भी करिश्मा को उस इंसान से बात करना बिलकुल पसंद नहीं है, और वो इंसान कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर है |


दरअसल इन दोनों के बीच तकरार के पीछे की वजह इनकी माँ है, जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर और करिश्मा की माँ बबिता के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो गयी थी जिसके कारण उनके बच्चो पर धीरे धीरे असर आने लग गया जिसके चलते उनमे भी बातचीत कम होते होते ना के बराबर हो गयी, लेकिन अब रणबीर तो करिश्मा और करीना से कई बार मिलते रहते है लेकिन रिद्धिमा और करिश्मा कपूर आज भी एक दूसरे से बात नहीं करती है, बल्कि उनके बीच दूरियों और ज्यादा बढ़ गयी है |

रिद्धिमा एक स्टार किड होने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही है, उन्होंने अपने शौंक ज्वेल्लेरी डिजाइनिंग को पूरा किया इसी क्षेत्र में नाम भी कमाया | कुछ समय पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे वे दोनों बहने एक दूसरे के करीब लग रही थी तभी से यह कयास लगने शुरू हो गए थे की उनके बीच सबकुछ ठीक है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर