Category Archives:  LifeStyle

एक शोध के अनुसार ये है महिलाओं के माँ बनने की सही उम्र, जिससे बच्चा होगा होशियार और शारीरिक तौर से मजबूत...

Sep 17 2019

Posted By:  Sanjay

एक महिला के लिए माँ बनना उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है | हर महिला माँ बनना चाहती है और वो ये भी चाहती है की उसके होने वाला बच्चा शारीरिक और मानसिक तौर से मजबूत और होशियार हो | महिलाओं के माँ बनने की सही उम्र का पता लगाने के लिए डेनमार्क में एक शोध किया गया था इस शोध के अनुसार महिलाओं के माँ बनने की सही उम्र का खुलासा किया गया था | इस उम्र में जो महिलाये बच्चो को जन्म देती है उनके बच्चे बहुत ही होशियार और तेज तरार्र होते है | तो चलिए जानते है दोस्तों ये शोध क्या कहता है...


डेनमार्क में किये गए शोध के अनुसार लड़कियों की माँ बनने की सही उम्र 30 साल बताई गयी है | शोध के अनुसार 30 वर्ष में माँ बनने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर होने का खतरा बहुत कम होता है और इस उम्र तक महिलाये माँ बनने के लिए पूरी तरह से तैयार भी हो जाती है और वो पूरी तरह सेटल भी हो जाती है |



उसके आलावा इस उम्र में लड़किया माँ बनने के लिए पूरी तरह से मानसिक तौर पर तैयार रहती है | ये शोध डेनमार्क के  आरहूस विश्वविद्यालय ने किया है | इस शोध में 4741 महिलाओं को शामिल किया गया था |


शोधकर्ताओं से महिलाओं की हुई बातचीत में महिलाओं ने उनके जीवन में आने वाली शारारिक, मानसिक और घर परिवार की समस्याओ को शामिल किया गया था | महिलाओं ने बताया की उनके जीवन में बहुत तरह तरह की समस्याएं आती है उन समस्याओं के चलते यदि कोई महिला माँ बनना चाहती है तो 30 साल की उम्र उनके लिए सबसे अधिक बेस्ट होती है इस उम्र तक महिलाये हर समस्या से निपटने में सक्षम होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर