Category Archives:  Spiritual

19 सितम्बर राशिफल : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए

Sep 18 2019

Posted By:  Sunny

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 19 सितम्बर 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
मेष राशि वालो के लिए आज के दिन परिणाम उनके पक्ष में रहेंगे | भावनात्मक रूप से आप थोड़ा अलग महसूस करेंगे इससे बचने के लिए आप अन्य कामो पर ध्यान केंद्रित करे | आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी लेकिन आज खर्चे होने का संकेत है | किसी भी कार्य को करने में अपने आप पर विश्वास रखे | परिवार में सुख शांति बनी रहेगी | बच्चे गर्व महसूस करेंगे | आयात निर्यात से जुड़े व्यवसाय करने वालो के लिए यात्रा सुखद रहेगी |



वृष राशि (Taurus):- इ, ऊ, ए, ओ, वा, वि, वो, वे, वो 
आज के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पारिवारिक जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी | प्रेम संबंधो या अपनी संतान से हो रहे मनमुटाव में सुधार आएगा | माता पिता और गुरुजनो से मधुर संबंध स्थापित होंगे | धार्मिक कार्यो में मन लग सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
अपने आप को साबित करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी, उच्च स्तरीय लोगो को खुश करना थोड़ा मुश्किल होगा ऐसे में अपने आप पर विश्वास रखे और विनम्र रहे | इस बात का ध्यान रखे की कोई आपका विरोध ना करे इससे आपकी कार्यो में रूकावट आएगी | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति हो सकती है और साथ ही भाई बहनो के साथ भी मधुर संबंध बनाये रखे | अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
कार्यस्थल पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी | व्यवसाय में लाभ होगा और साथ ही प्रगति मिलेगी | आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी | परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है | पारिवारिक जीवन में उचित संतुलन बना रहेगा | आज के दिन दुर्घटना के आसार है इसीलिए वाहन सावधानी से चलाये |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
इस राशि के जातक जो व्यापार से जुड़े है उनके लिए आज दिन शुभ रहेगा | आज आर्थिक लाभ होगा लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो सकती है | इसके अलावा घर के दैनिक कार्यो में परिवार के सदस्यों की भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए प्रगति भरा रहेगा | शिक्षा से जुड़े लोगो के लिए आज दिन शुभ रहेगा | शिक्षा क्षेत्र में अपनी पहचान बनायेगे, समस्याओ को सुलझाने का नया तरीका खोजेंगे | व्यवसाय में सफलता मिलेगी साथ ही नौकरी में पदोन्नति भी पा सकते है | समाज में पहचान मिलेगी | आमदनी होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | परिवार के साथ संबंध मधुर बनेगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
अपने किसी कार्य को लेकर आज आप जिद्दी हो सकते है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे किसी बीमारी के होने के आसार है | भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते है जिस कारण तनाव हो सकता है | आँखों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो रही हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाए | परिवार के साथ भी संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज के दिन हर क्षेत्र से आपको लाभ प्राप्त होगा | वरिष्ठ लोगो का साथ मिलेगा | व्यवसाय में लाभ होगा जिससे समृद्धि में बढ़ोतरी होगी | आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे | परिवार में सुख शांति रहेगी, सदस्यों में प्यार बढ़ेगा | आज के दिन यात्रा करना शुभ साबित होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
परिस्थितिया आपके अनुकूल रहेगी | कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा की नयी पहचान मिलेगी जिससे सहकर्मी प्रसन्न होंगे | किसी चीज में निवेश करना चाहते है तो ये उचित अवसर है | पारिवारिक जीवन भी मधुर बना रहेगा | आपके नाम और प्रसिद्धि में विस्तार होगा |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है | व्यवसाय की स्थिति स्थिर बनी रहेगी लेकिन आर्थिक स्थिति में थोड़ी समस्या हो सकती है | जीवनसाथी की सेहत परेशानी की वजह बन सकती है | आज के दिन आपकी मदद किसी को परेशानी से निकल सकती है | अपने पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाये रखे |



कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
वित्तीय कार्य अगर उचित प्रकार से करेंगे तो कार्यो में सफलता जरूर मिलेगी | घर का नवीनीकरण करने का यह उचित समय है | जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगी | वित्त, कानून और विज्ञान से जुड़े लोगो के लिए अन्य अवसर खुलेंगे | परिवार में किसी प्रकार का समारोह का आयोजन हो सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज कार्यो से मिलने वाले परिणाम थोड़े परेशान कर सकते है, किसी भी निर्णय को लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | व्यर्थ के कार्यो में अपना समय व्यर्थ ना करे | कहीं निवेश करना चाहते है तो किसी विशेषज्ञ की मदद ले | आज दोस्तों का साथ आपको परेशानी से निकलेगा | जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है | पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर