Category Archives:  LifeStyle

इन कारणों से की गयी शादी कभी लम्बी नहीं चलती, कुछ सालो में ही टूट जाता है रिश्ता, जानिए

Oct 03 2019

Posted By:  Sunny

जैसे जैसे लड़के लड़कियों की उम्र बढ़ने लगती है और उम्र के 21-22 वे पड़ाव पर आते आते उनपर शादी का दबाव बनने लगता है | दोस्त, घर के सदस्य और रिश्तेदार सभी अपनी अपनी राय देने लगते है और शादी को लेकर टांग खींचने लगते है | ऐसी स्थिति में लड़के लड़कियां भी धीरे धीरे शादी का मन बनाने लगते है | लोगो की बेमतलब की सलाह और दबाव के कारण शादी करने का विचार धीरे धीरे दिमाग में घर करने लगता है | जबकि कुछ लोग तो शादी सिर्फ इसीलिए करते है क्योंकि वो अपनी जिंदगी में बदलाव लाना चाहते है | अपनी ऐसी सोच की वजह से लोग अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला बिना कुछ सोचे समझे ले लेते है और फिर उम्र भर पछताते है और कई बार ये रिश्ता समय से पहले टूट जाता है | आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी वजह से लोग शादी तो कर लेते है पर रिश्ते को निभा नहीं पाते है |

सामाजिक दबाव




कई लोगो का काम सिर्फ दुसरो की जिंदगी में तांक झांक करना होता है, वो दुसरो को कई तरह की सलाह देते रहते है जो कई बार शादी से जुडी होती है | ऐसी स्थिति में शादी करना या ना करना आपकी अपनी मर्जी है | शादी कब और किस इंसान से करनी है ये निंर्णय सिर्फ आपका होना चाहिए तभी आपका रिश्ता टिक पायेगा | इसीलिए शादी तभी करे जब आप मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो अपने इस निर्णय को लेकर स्पष्ट हो |

टूटे दिल का दर्द


कुछ लोग ऐसे होते है जो टूटे दिल या ब्रेकअप का दर्द सहन नहीं कर पाते है, ऐसे लोग भावनात्मक रूप से बहुत ही कमजोर होते है | ये लोग जब अपने पूर्व प्रेमी की यादो से मुक्त नहीं हो पाते है और अपना ध्यान दूसरी और मोड़ने के लिए विकल्प ढूंढने लगते है | ऐसी स्थिति में इनका ध्यान शादी की ओर जाने लगता है | अपने कल से पीछा छुड़ाने के लिए ये लोग शादी करने का फैसला कर लेते है जो की बहुत बड़ी गलती साबित होता है |

जिम्मेदारियां


घर परिवार में जब आप सबसे बड़े होते है तो आपको अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होने लगता है और कई बार परिवार के सदस्य भी शादी को लेकर दबाव बनाने लगता है कि आप सबसे बड़े है तुम्हे समझना चाहिए, जल्दी शादी कर लेनी चाहिए | ऐसे दबाव के चलते भी कई बार लोग शादी कर लेते है |

सही उम्र में शादी


कई बार शादी में देरी होने लगती है जिसकी कई वजह होती है, लेकिन शादी हमेशा तभी करनी चाहिए जब आप पूरी तरह से तैयार हो, शादी कभी भी इस वजह से ना करे कि उम्र निकली जा रही है | इस जल्दबाजी में लिया गया आपका निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है |



परम्परा


हमारे समाज में हर इंसान को शादी करनी पड़ती है | ये परम्परा सदियों से चली आ रही है इसीलिए शादी करनी ही पड़ती है | अगर ये सोच कर आप शादी कर रहे है तो आप बिलकुल गलत है | शादी करना अनिवार्य नहीं है इसके लिए कहीं कोई नियम नहीं है | ऐसी रूढ़िवादी सोच की वजह से बाद में वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ उत्पन्न होने लगती है | आज ऐसे कई लोग है जो बिना शादी के भी खुश है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर