Category Archives:  Entertainment

इस एक्ट्रेस ने लगाया था बॉलीवुड में सबसे पहले बोल्डनेस और बिकिनी का तड़का, उस जमाने में करती थी बेहद बोल्ड सीन....जानिए

Oct 08 2019

Posted By:  Sunny

जब भी 70-80 के दशक की फिल्मो की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले ब्लैक एंड वाइट स्क्रीन उभरने लगती है हालाँकि 70 के दशक के बाद रंगीन फिल्मे बनना शुरू हो गयी थी | अगर बात उस जमाने की एक्ट्रेसेस की करे तो उस समय एक्ट्रेसेस साड़ी या फिर सलवार सूट ही पहनती थी | उस समय बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बोल्ड अवतार और बिकिनी जैसी चीजों से दूर था | लेकिन उस दौर में एक ऐसी एक्ट्रेस हुयी थी जिसने ये पूरी परिभाषा ही बदल दी थी | उसी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में सबसे पहले बोल्डनेस का तड़का लगाया था | इस एक्ट्रेस में बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी, तो आइये देखते है आज कि इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है | 




ये एक्ट्रेस कोई ओर नहीं बल्कि बीते जमाने की टॉप एक्ट्रेस जीनत अमान थी | जीनत अमान ही वो एक्ट्रेस थी जिसने बॉलीवुड में ग्लैमर का तड़का लगाया था, उन्होंने पुरे फैशन ट्रेंड को ही बदल दिया था | उनकी बदौलत ही एक्ट्रेसेस वेस्टर्न लुक को अपनाने की ओर आकर्षित होने लगी थी | वे अपने जमाने की फैशन आइकॉन थी | उस जमाने में जब जीनत अमान बिकिनी पहनकर पर्दे पर आती थी तो उनके फैंस पागल हो जाते थे और जोर जोर से सीटियां बजाते थे |


जीनत अमान ने बॉलीवुड में 1971 हलचल फिल्म से कदम रखा था, इससे पहले वो मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय थी | उन्होंने 1970 में मिस एशिया पैसिफिक का टाइटल भी जीता था |


आज इतना वक़्त बीत जाने के बाद भी उनके ऐसे कई गाने है जो लोगो की जुबान पर छाये हुए है, इनमे दम मारो दम और हरे कृष्णा हरे राम जैसे गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते है | दम मारो दम गाने में वो बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आयी थी |




इसके बाद उनकी एक फिल्म आयी थी सत्यम शिवम् सुंदरम, इस फिल्म में तो उनके बोल्ड अंदाज ने मानो तहलका ही मचा दिया, इस फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज को देखकर हर कोई हैरान था | फिल्म में उनकी ड्रेस इतनी बोल्ड थी कि ऐसे सीन करने के लिए आज के जमाने की एक्ट्रेस भी जल्दी से तैयार नहीं होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर