Category Archives:  Entertainment

दूरदर्शन पर आने वाली रामायण मैं राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, जी रहे है वर्तमान में ऐसी जिंदगी...जानिये

Oct 08 2019

Posted By:  Sanjay

अभी तक देखा जाए तो ना जाने कितने रामायण के ऊपर सीरियल और फिल्मे आ चुकी है लेकिन अभी तक लोगो के दिल में वही रामायण वसी हुई है जो दूरदर्शन पर आती थी | उस समय लोग रामायण का ये सीरियल लोगो को इतना पसंद था की लोग अपने टी.बी को चालू करके उसके सामने बैठ जाते थे और जब तक रामायण का वो सीरियल खत्म नहीं हो जाता तब तक हिलते नहीं थे | उस रामायण मैं प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जी लोगो को बहुत पसंद आये थे | वैसे तो उस रामायण के सारे किरदार बहुत फेमस हुए और सबने अपना काम बहुत अच्छा किया था | वर्तमान मैं चाहे कोई सा भी सीरियल रामायण के ऊपर आ जाये मगर उस दूरदर्शन वाली रामायण को टक्कर नहीं दे पाते है | राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के ऊपर राम का ऐसा ठप्पा लगा की वो जहा भी जाते थे लोग उन्हें राम समझ कर उनके सामने हाथ जोड़ने लग जाते थे | इन बातो को अब 33 साल बीत चुके है लेकिन क्या आप जानते है राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जी वर्तमान मैं कैसी जिंदगी जी रहे है आईये जानते है उनकी वर्तमान जिंदगी के बारें मैं...


श्री अरुण गोविल जी का जन्म सन 1958 मैं यूपी के मेरठ में हुआ था | अरुण गोविल जी अपनी स्टडी के दिनों मैं नाटकों में भाग लिया करते थे | कुछ समय बाद अरुण गोविल जी बिज़नेस के सिलसिले मैं मेरठ से मुंबई आ गए और यहाँ आने के बाद उन्हें एक्टिंग करने का ऐसा चस्का लगा की वो अभिनेता बनाने की रह पर निकल पड़े | आप भले ही अरुण गोविल जी को राम के किरदार के रूप मैं जानते है मगर उन्होंने कई फिल्मो मैं काम किया है वो फिल्मे है - पहेली, सावन को आने दो, साँच को आंच नहीं, इतनी सी बात, हिम्मतवाला, दिलवाला, हथकड़ी और लव कुश जैसी फिल्मो मैं उन्होंने काम किया था | 



उनका 'बिक्रम बेताल' शो भी काफी पॉपुलर हुआ था लोगो को ये शो बहुत पसंद आया था ये भी रामानंद सागर ने ही बनाया था इस शो के बारें मैं ऐसा कहा जाता है की अरुण गोविल जी इस शो की तैयारी रामायण के शो से पहले ही कर रहे थे | रामायण शो से अरुण गोविल जी को बड़ा फायदा हुआ तो उन्हें नुक्सान भी हुआ | वो राम के किरदार मैं इतने डूब गए थे की वो इससे बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे | उन्होंने इस किरदार से निकलने के लिए कई बोल्ड सीन भी किये मगर उनका कोई फायदा नहीं निकला | धीरे धीरे इनका एक्टिंग करियर खत्म होने लगा और लगभग वो 9 से 10 साल टीबी फिल्म इंडस्ट्री से दूर भी रहे | 


रामायण को अब 30 साल से ऊपर का समय हो गया है लेकिन उनकी पहचान अब भी राम के किरदार के रूप मैं ही होती है | जब रामायण के बाद अरुण गोविल जी को काम मिलना बंद हो गया तो उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल दिया | उन्होंने इस कंपनी को रामायण मैं लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले लाहिड़ी जी के साथ मिलकर खोला | अब उनका ये प्रोडक्शन हाउस टीबी शो बनाने का काम करता है | अरुण जी ने दूरदर्शन के लिए भी काफी शो बनाये है | अरुण जी अब ज्यादातर प्रोडक्शन का ही कामकाज सँभालते है और उनका ये काम वर्तमान मैं काफी अच्छा चल रहा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर