Category Archives:  Spiritual

ये निशान बताते है आपके जीवन में प्यार का अधिक महत्व है या कामेच्छा का, जानिए

Oct 09 2019

Posted By:  Sunny

हथेली में मौजूद रेखाएं सिर्फ भाग्य बताने का काम नहीं करती है, हथेली में मौजूद कई निशान और रेखाएं हमें व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताते है | किसी भी व्यक्ति की हथेली में मौजूद निशान ऐसे कई राज उजागर करते है जिनसे पहले हम अनभिज्ञ थे | क्या आप जानते है हमारी हथेली में मौजूद शुक्र पर्वत का आकार हमारे जीवन में प्यार और काम की इच्छा के बारे में बताता है | आज हम हमारी हथेली में मौजूद उन निशानों और रेखाओ के बारे में बात करेंगे जो ये बताते है कि व्यक्ति अपने जीवन में प्रेम को अधिक महत्व देता है या कामेच्छा को |



जीवन रेखा हो ऐसी
अगर किसी व्यक्ति की जीवन रेखा उसकी हथेली के चंद्र पर्वत और शुक्र पर्वत पर बराबर रूप से स्पर्श करती है तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही संवेदनशील किस्म के होते है, साथ ही प्यार और काम के प्रति भी आकर्षित रहते है |



शुक्र पर्वत पर हो ऐसी रेखा
यदि शुक्र पर्वत पर महीन रेखाएं होती है तो ये गुप्त रोग की ओर इशारा करती है, महिलाओ में ऐसी रेखाओ का होना ल्यूकोरिया जैसी घातक बीमारी को दर्शाता है |


ये रेखाएं बनाये सीढ़ीनुमा आकृति
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा और मष्तिष्क रेखा साथ मिलकर शनि पर्वत की ओर जाती है और आपस में मिलकर जंजीरनुमा आकृति बनाती है तो ऐसे लोग हस्तमैथुन की आदत के शिकार होते है |


ऐसी हो ह्रदय रेखा
जिस व्यक्ति की हथेली में ह्रदय रेखा जंजीरनुमा आकृति की होती है और शनि पर्वत से नीचे जाकर समाप्त हो जाती है तो ऐसा व्यक्ति स्वपनदोष का शिकार होता है, साथ ही ऐसे लोग अक्सर सपने में अपने आप को संबंध बनाते हुए देखते है |


ऐसे आरम्भ हो जीवन रेखा
यदि किसी की हथेली में जीवन रेखा अंगूठे के जोड़ से आरम्भ होती है तो ये नपुंसकता को दर्शाता है |


शुक्र पर्वत 
शुक्र पर्वत पर यदि क्रॉस का निशान होता है तो ये स्पर्म काउंट की कमी को दर्शाता है, साथ ही ये किडनी संबंधी बीमारियों को दर्शाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर