दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है | दान उन लोगो को किया जाता है जिन्हे उन चीजों की आवश्यकता होती है | आप किसी भी प्रकार का दान कर सकते है कुछ लोग गरीबो मैं धन का दान करते है तो कुछ खाने की चीजों का | आजके ज़माने मैं अंग दान भी महत्वपूर्ण दान बन गया है | आप अंगदान करके उन लोगो की मदद करते है जो किसी कारण से अपने अंगो को खो चुके होते है | फ़िल्मी पर्दे पर एक्टर और एक्ट्रेस अपने किरदारों के माध्यम से उन लोगो की जिंदगी सवांर देते है जो जीने की उम्मीद छोड़ चुके होते है लेकिन असल जिंदगी मैं ये लोग भी आम इंसान की तरह होते है | कुछ सुपरस्टारों ने अपने अंगो का पहले से ही दान कर दिया है जब ये सुपरस्टार इस दुनिया को छोड़कर चले जायेंगे तो इनके अंगो को उन लोगो को दान किया जाएगा जिनकी उन्हें जरुरत होगी | वो कौन कौन से सुपरस्टार है और उन्होंने अपने कौन कौन से अंगो को दान किया है आईये जानते है उनके बारें मैं...
ऐश्वर्या राय बच्चन
दुनिया की सबसे सुन्दर महिला का ख़िताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दुनिया को छोड़ने के बाद अपनी खूबसूरत आँखे दान करने का फैसला किया है |
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस दुनिया को छोड़ने के बाद अपने सभी अंगो को दान करने का फैसला लिया है |
आमिर खान
बॉलीवुड के जाने माने और लोगो के दिलो पर राज करने वाले आमिर खान ने इस दुनिया को छोड़ने के बाद अपने शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग जैसे लीवर, किडनी, आँखे और दिल सभी को दान करने का फैसला लिया है |
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इस दुनिया को छोड़ने के बाद अपनी आँखें दान करेंगी |
आर माधवन
बॉलीवुड और साउथ फिल्मो के जाने माने अभिनेता आर माधवन अपने शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगो को ये दुनिया छोड़ने के बाद दान करेंगे |
सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार और लाखो दिलो मैं राज करने वाले सलमान खान इस दुनिया को छोड़ने के बाद अपना बोन मैरो दान करेंगे | बोन मैरो का काम शरीर मैं ब्लड बनाने का होता है |
जया बच्चन
अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी ऐश्वर्या राय की तरह अपनी आँखें दान करेंगी |
अमिताभ बच्चन
इस सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी इस दुनिया से जाने के बाद अपनी आँखें दान करेंगे |
बॉलीवुड के ये सुपरस्टार इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद अपने इन अंगो को दान करेंगे | वैसे देखा जाए तो देश के सभी लोगो को ऐसा करना चाहिए ताकि उन लोगो को इसका फायदा मिल सके जिनके शरीर के अंग नहीं है और उन अंगो की कमी के कारण इस दुनिया को अच्छे से देख नहीं पा रहे है |