Category Archives:  LifeStyle

इन उपायों को करने से मिनटों मैं दूर हो जाती है डिप्रेशन की समस्या, हमेशा रहोगे खुश और चिंता मुक्त...जानिये

Oct 10 2019

Posted By:  Sanjay

आजकल के समय में लोग परेशानियों के कारण डिप्रेशन में चले जाते है | जो लोग डिप्रेशन में चले जाते है वो हमेशा खामोश रहते है किसी से कुछ बात नहीं करते है हमेशा चुपचाप रहते है और इन लोगो को अकेले रहना पसंद होता है | आजकल के समय में डिप्रेशन की समस्या एक घातक बीमारी बनती जा रही है | इस डिप्रेशन की समस्या से निकलने के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है यदि आप इन उपायों रोजाना करते है तो आप जरूर डिप्रेशन की समस्या से बाहर निकल जाओगे | आप इस बीमारी के कभी भी शिकार नहीं होंगे और हमेशा खुश रहोगे...


Depression की समस्या से निकलने के लिए जरूर अपनाये ये उपचार 

1 . पर्याप्त नींद जरूर लें 


पर्याप्त नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी होता है | एक स्वस्थ्य शरीर के लिए ये अति आवश्यक है की आप कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें | नींद लेने से हमारे दिमाग को शांति मिलती है और हमारी बॉडी रिफ्रेश हो जाती है | नींद ना लेने के कारण हमें डिप्रेशन की समस्या के साथ साथ कई तरह की बीमारिया होने लगती है इसलिए नींद के साथ कभी भी समझौता न करें और हमेशा पर्याप्त नींद लें |



2 . खुद को हमेशा व्यस्त रखे 
यदि आप डिप्रेशन की समस्या से परेशान है तो आप ऐसा करें कुछ को किसी न किसी कार्य में हमेशा व्यस्त रखे और उन कार्यो को करें जिन्हे करने से आपको ख़ुशी मिलती हो | क्योंकि यदि आप व्यस्त रहेंगे तो आप अपनी परेशानियों को भूल जायेंगे और खुश रहेंगे |

3 . योगा करें 


योगा करने से हमारे शरीर के साथ हमारे दिमाग भी स्वस्थ्य रहता है | यदि आप डिप्रेशन की समस्या से परेशान है तो आप रोजाना 15 से 20 मिनट तक योगा करें | योगा करने से हमारे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और हमारा दिमाग चुस्त और तंदुरुस्त रहता है |

4 . म्यूजिक सुने 


यदि आप डिप्रेशन महसूस कर रहे है और अपने दिमाग को फ्रेश रखना चाहते है तो आप म्यूजिक, गाने सुन सकते है | एक शोध के अनुसार ये बात साफ़ हो चुकी है व्यक्ति अपने मनपसंद के गाने सुनने से व्यक्ति को ख़ुशी मिलती है और वो अपनी परेशानियों को भूल जाता है |

5 . केवल सकारात्मक बातें ही सोचे 
जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन की समस्या से ग्रसित हो जाता है तो उसके दिमाग में हमेशा ही नकारात्मक बातें आती है और वो खुद को दूसरो से कम समझने लगता है | ऐसी स्थिति में आप केवल सकारात्मक बातें ही सोचे और हमेशा खुद को हौसला देते रहे ऐसा करने से आप अपनी चिंताओं से मुक्त और हमेशा खुश रहेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर