Category Archives:  Entertainment

ये 20 सितारे असल जिंदगी में एक दूसरे के रिश्तेदार है, आलिया और इमरान हाशमी का रिश्ता जानकर हैरान रह जायेंगे, जानिए

Oct 21 2019

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड के बारे में सभी जानते है की यहाँ हर दिन सितारे कोई ना कोई रिश्ता जोड़ते रहते है, आपको कई सितारों के बारे में पता होगा जो आपस में किसी ना किसी तरह का रिश्ता रखते है, लेकिन आज हम जिन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, उनके बारे में बहुत ही कम लोगो को पता है | आज हम आपको उन्ही सितारों के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये देखते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है | 

सोनम कपूर और रणवीर सिंह


ये दोनों ही सितारे भाई बहन है दरअसल सोनम की दादी और रणवीर की नानी एक ही माँ की संतान है यानि बहने है |



लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर


आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर की भांजी लगती है, ऐसा इसीलिए क्योंकि श्रद्धा कपूर के दादा जी लता जी के चचेरे भाई थे |

करण जौहर और आदित्य चोपड़ा 


करण जौहर और आदित्य चोपड़ा एक दूसरे के फर्स्ट कजिन है, करण जौहर की माँ और आदित्य चोपड़ा के पिता भाई बहन है |

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट


आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट और इमरान हाशमी भी फर्स्ट कजिन है, दरअसल आलिया की माता और इमरान के पिता भाई बहन है |



शर्मन जोशी और प्रेम चोपड़ा 


बहुत ही कम लोग इस बात से वाकिफ है कि शर्मन जोशी प्रेम चोपड़ा के दामाद है |

तब्बू और शबाना आज़मी


तब्बू और शबाना आजमी का रिश्ता भी बेहद ख़ास है क्योंकि शबाना आज़मी तब्बू की भुआ लगती है |

ज़ोया-फरहान अख्तर और फरहा-साजिद खान


आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सितारे एक दूसरे के मौसेरे भाई बहन है, क्योंकि जोया-फरहान और फरहा-साजिद की माँ बहने है |



विधु विनोद चोपड़ा और रामानंद सागर


प्रसिद्द सीरियल रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा सौतेले भाई है, दरअसल विधु विनोद चोपड़ा की माता ने रामानंद सागर के पिता से शादी की थी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर